अत्याधुनिक रेल स्वास्थ्य सेवा को लेकर वार्षिक राष्ट्रीय चिकित्सा सम्मेलन आयोजित

अत्याधुनिक रेल स्वास्थ्य सेवा को लेकर वार्षिक राष्ट्रीय चिकित्सा सम्मेलन आयोजित

कटिहार एनएफआर की मेजबानी में वार्षिक राष्ट्रीय चिकित्सा सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें एनएफ रेलवे के सभी रेल मंडल के चिकित्सक इस कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम का उद्देश्य रेलवे हॉस्पिटल में आधुनिक एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्धता पर जोर दिया गया. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने नामबारी स्थित लुइतगढ़ रेलवे ऑफिसर्स क्लब में आईएसए के रेलवे एसोसिएशन (आरएआईएसए) का 31वां वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन और एनएफआर क्षेत्रीय चिकित्सा सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित और संपन्न किया. दो-दिवसीय कार्यक्रम में भारतीय रेलवे के जाने-माने मेडिकल प्रोफेशनल्स उपस्थित हुए थे. जिसका मुख्य विषय साक्ष्य-आधारित अभ्यास था. इस सम्मेलन का उद्घाटन रेल स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉ जगदीश चंद्र ने किया. जिन्होंने रेल कर्मचारियों व यात्रियों के लिए स्वास्थ्य सेवा वितरण को बेहतर बनाने में मानकीकृत व डेटा-आधारित चिकित्सा प्रोटोकॉल के महत्व पर जोर दिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएफ रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव, एनएफ रेलवे की प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ स्वप्ना बोरो दैमारी उपस्थित थे. जिन्होंने चिकित्सा उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने की दिशा में एनएफआर की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया. 150 चिकित्सकों ने राष्ट्रीय चिकित्सा सम्मेलन में लिया भाग विभिन्न रेलवे ज़ोन और प्रमुख चिकित्सा संस्थानों से लगभग 150 चिकित्सकों ने इस सम्मेलन में सक्रिय रूप से भाग लिया. वैज्ञानिक सचिव डॉ सोमनाथ साहा द्वारा समन्वित इन सत्रों का मुख्य ज़ोर क्लिनिकल अनुसंधान को व्यावहारिक स्वास्थ्य सेवा अनुप्रयोगों में बदलने पर था. इस कार्यक्रम में ””रेलवे सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स का भी उल्लेखनीय योगदान रहा. सर्जरी पूर्व व पश्चात देखभाल व दर्द प्रबंधन के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किया. कुशल आयोजन मालीगांव के केंद्रीय अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ बीपी डेका के नेतृत्व में अस्पताल की एक समर्पित टीम के सहयोग से किया. टीम के प्रयासों से मेडिकल प्रोफेशनलों के बीच जानकारियों के आदान-प्रदान व सहयोग के लिए एक सहज मंच मिला. सम्मेलन के समापन पर, केंद्रीय अस्पताल के डॉ पीयूष सरकार ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया. इस बात पर जोर दिया कि इस कार्यक्रम के दौरान साझा की गई अंतर्दृष्टि और जानकारी, भारतीय रेलवे में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा.इस कार्यक्रम का समापन औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. जो इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय चिकित्सा सम्मेलन के सफल समापन का प्रतीक था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >