पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद में भी भाग लेना जरूरी

गैप डिफेंस स्कूल आजमनगर में वार्षिक उत्सव का आयोजन मंगलवार को किया गया.

गैप डिफेंस स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन

बलिया बेलौन. गैप डिफेंस स्कूल आजमनगर में वार्षिक उत्सव का आयोजन मंगलवार को किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद तारिक अनवर, गैप समिति के अध्यक्ष हबीबुर रहमान, सुनील यादव, आफताब आलम, तौकीर आलम, इशरत परवीन ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर सांसद ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की आज के आधुनिक दौर में अत्यधिक मेहनत लगन से पढ़ने की जरूरत है. पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद में भाग लेना जरूरी है. विद्यालय के वार्षिक उत्सव के मौके पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ विभिन्न खेलों में बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी एवं क्रिकेट का खेल आयोजित किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर करने वाले छात्रों को मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. खेल प्रतियोगिता में गैप डिफेंस स्कूल के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. इस अवसर पर बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था. गैप के डायरेक्टर जावेद आलम ने कहा इस तरह की आयोजन बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है. इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है. ये टीमवर्क, नेतृत्व और आत्मविश्वास जैसे महत्वपूर्ण कौशल विकसित करने में सहायक होता हैं. प्रधानाचार्य डॉ तहसीन फातिमा ने बताया की सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन न केवल मनोरंजन प्रदान करते हैं. बल्कि लोगों को प्रेरित भी करते हैं. स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करता है. साथ ही खेल से समाज में एकता और भाईचारे को भी बढ़ावा देता है. कार्यक्रम में सभी शिक्षकों शायन इकबाल, सद्दाम हुसैन, रमेश पोद्दार, हसन, अब्दुल रहमान, अबू साले, पद्मिनी, श्रेया, साक्षी, सुमैया सब ने बढ़ चढ़कर भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >