अमदाबाद. प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय अमदाबाद में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग जिला कटिहार के ओर से आयोजित पीपीआर टीकाकरण कार्यक्रम का मंगलवार को मुख्य पार्षद बबलू मंडल व डॉ ब्रजेश रमन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया. इस दौरान कई बकरियों को टीकाकरण किया गया. जानकारी देते हुए डॉ ब्रजेश रमन ने बताया कि भेड़ एवं बकरियों में होने वाली पीपीआर एक बीमारी है. जिसमें हंफनी, बुखार, पेट खराब, नाक से पानी बहना आदि लक्षण देखने को मिलते हैं. अन्य मवेशियों के लिए जानलेवा भी हो सकता है. इसे रोक थाम के लिए 25 फरवरी से टीकाकरण का कार्य प्रारंभ किया गया, जो 11 मार्च तक चलेगा. प्रखंड के सभी पंचायत में टीकाकर्मी घूम-घूम कर एवं पशुपालकों के घर जाकर टीकाकरण करेंगे. टीकाकरण बिल्कुल निशुल्क है. मुख्य पार्षद बबलू मंडल ने पशुपालकों से अपने भेड़ एवं बकरियों का टीकाकरण कराने की अपील की. मौके पर टीकाकर्मी फेकू प्रसाद मंडल, दिलीप मंडल, ओमप्रकाश सिंह, चंद्रशेखर मंडल, अशोक कुमार मंडल, दिवाकर सिंह, फेकन मंडल सहित अन्य टिका कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
