कटिहार नगर थाना पुलिस ने भोंड़ाबाड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक वृद्ध होम डिलीवर तस्कर को छह लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भौड़ाबाड़ी चौक पर छापेमारी कर एक होम डिलीवर वृद्ध को 6 लीटर देसी शराब साथ गिरफ्तार किया है. इस संदर्भ में नगर थाना अध्यक्ष सुमन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार वृद्ध सिंघेश्वर यादव के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
