ईद व रामनवमी का पर्व शांति पूर्वक मनाने की अपील

ईद व रामनवमी का पर्व शांति पूर्वक मनाने की अपील

प्रतिनिधि, प्राणपुर प्राणपुर थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में ईद व रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी. थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि ईद और रामनवमी पर्व को लेकर प्राणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. जिसमें सभी जनप्रतिनिधियों एवं समाज सेवी के द्वारा वापसी भाईचारा कायम रखने के लिए शांति पूर्ण से ईद और रामनवमी पर्व मनाने के लिए अपील किया गया, इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह, कांग्रेस के शिवदेव झा, मुखिया मुजाहिद आलम, पूर्व मुखिया अजय कुमार मंडल, विनोद कुमार विश्वास, प्रमोद कुमार सिंह, सरपंच प्रतिनिधि शंकर प्रसाद मंडल, मंच संचालन लक्ष्मी कांत विश्वास ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >