अमदाबाद में अनियंत्रित होकर खेत में पलटी टोटो, चार लोग बाल-बाल बचे

Amdabad E-Rickshaw Accident: कटिहार के अमदाबाद में मोहन कुप्पी चौक के पास एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई. चालक समेत चार लोग बाल-बाल बच गए. ग्रामीणों की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

कटिहार के अमदाबाद से मनोज कुमार की रिपोर्ट:

Amdabad E-Rickshaw Accident: प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत अंतर्गत मोहन कुप्पी चौक के समीप मंगलवार सुबह एक ई-रिक्शा (टोटो) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढेनुमा खेत में पलट गई. हादसे में चालक समेत चार लोग बाल-बाल बच गए. घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलटी टोटो

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे की है. ई-रिक्शा अमदाबाद से दुर्गापुर के गणेश टोला की ओर जा रही थी. मोहन कुप्पी चौक से आगे पुलिया के समीप चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे टोटो सड़क किनारे गड्ढे वाले खेत में पलट गई.

चालक समेत चार लोग थे सवार

स्थानीय लोगों के अनुसार ई-रिक्शा गणेश टोला निवासी बुझान मंडल का है और घटना के समय वही वाहन चला रहे थे. टोटो में चालक सहित कुल चार लोग सवार थे.

ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

बबला बन्ना निवासी अशफाक आलम ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए. सभी ने मिलकर टोटो में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और पलटे वाहन को सीधा किया.

एक व्यक्ति को आई मामूली चोट

इस दुर्घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है. ई-रिक्शा में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं, जबकि एक व्यक्ति के हाथ में मामूली चोट आई है. समय रहते स्थानीय लोगों की मदद मिलने से बड़ा हादसा टल गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >