अमन कुमार बना मैट्रिक में जिला टॉपर

अमन कुमार बना मैट्रिक में जिला टॉपर

मनसाही राज्य उत्क्रमित मध्यियक विद्यालय मरंगी के छात्र अमन कुमार ने 10 वीं की सफल परीक्षा में 479 मार्क्स 95.8 % लाकर जिला टॉपर बना है. उसकी इस कामयाबी ने उसके परिजन सहित क्षेत्र व विद्यालय का भी नाम रौशन किया है. मरंगी पंचायत के वार्ड नंबर 5 ग्राम चकमन,पंचायत मरंगी प्रखंड व थाना मनसाही निवासी अमन कुमार उम्र करीब 16 वर्ष पिता निर्मल कुमार साह ने 95% मार्क्स लाकर जिला टॉपर बना. जिसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में अमन को बधाई देने का सिलसिला जारी रहा. मैट्रिक की परीक्षा में जिला टॉपर बनने की सूचना पर परिवारों में खुशी व्याप्त हो गई. लोगों का तांता अमन के यहां देखने को मिला तथा ग्रामीण अमन के साथ साथ उसके माता पिता को भी बधाई दे रहे थे. अमन दो भाई एक बहन है. अमन कुमार सबसे बड़े हैं. अमन के पिता कृषक है. अमन प्राइवेट कोचिंग मनसाही में वर्ग 7 से 10 वीं तक की पढ़ाई की है.अमन कुमार जिला ही नहीं अपने समाज एवं ग्राम सहित पूरे मनसाही प्रखंड क्षेत्र का नाम रोशन किया है. आगे वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते है. इस मौके पर उनको परिजनों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी. प्रधानाध्यापक रवि कांत एवं पंचायत के मुखिया शंकर कुमार यादव,अमित कुमार साह,प्रमोद कुमार रजक ने अमन कुमार को बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >