बलिया बेलौन सालमारी थाना की पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 48 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है. थाना कांड संख्या 91/26 दर्ज कर बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के अंतर्गत कार्रवाई की गयी है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की तस्करी की जा रही है. इसके बाद दीघलिया दक्षिण टोला में छापेमारी अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान एक बाइक पर लदी कुल 48 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई. हालांकि पुलिस को देखते ही तस्कर मौके से फरार हो गया. थानाध्यक्ष कुमारी जुली ने बताया कि बरामद शराब व बाइक को जब्त कर लिया गया है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. फरार तस्कर की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.
सालमारी पुलिस ने 48 लीटर देसी शराब किया जब्त
सालमारी पुलिस ने 48 लीटर देसी शराब किया जब्त
