हाट मलिक के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, दुकानदारों ने किया हंगामा

कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र के हाट परिसर में अवैध वसूली को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. हाट के अंदर कटरा में वर्षों से कपड़ा, किराना व अन्य सामग्री की दुकान चला रहे दुकानदारों ने नगर पंचायत कर्मियों और कथित हाट मलिक के प्रतिनिधियों पर जबरन राशि वसूलने का गंभीर आरोप लगाया है.

जांच की बात कहकर पल्ला झाड़ा हाट मलिक ने कोढ़ा. कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र के हाट परिसर में अवैध वसूली को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. हाट के अंदर कटरा में वर्षों से कपड़ा, किराना व अन्य सामग्री की दुकान चला रहे दुकानदारों ने नगर पंचायत कर्मियों और कथित हाट मलिक के प्रतिनिधियों पर जबरन राशि वसूलने का गंभीर आरोप लगाया है. दुकानदारों का कहना है कि हाट मलिक का कर्मी बताकर उनसे 10 से 20 हजार रुपये तक की अवैध मांग की जा रही है, जबकि राशि नहीं देने पर दुकानों में ताला लगाने जैसी कार्रवाई की जा रही है. मामले से आक्रोशित दुकानदारों ने फोन के माध्यम से कटिहार के एसडीओ को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और न्याय की मांग की. दुकानदारों का आरोप है कि हाट में लंबे समय से उगाही का खेल चल रहा है. इससे छोटे व गरीब व्यापारियों का जीवन संकट में पड़ गया है. एक दुकानदार ने बताया कि उनका परिवार दादा-परदादा के समय से कोढ़ा हाट में कपड़े का व्यवसाय करते आ रहे है. हाट का जो भी वैध शुल्क निर्धारित है. वह समय पर जमा किया जाता है. इसके बावजूद हाल के दिनों में विकास कुमार नामक व्यक्ति, जो खुद को हाट मलिक का कर्मी बताता है. उसके द्वारा जबरन 60 हजार रुपये की मांग की गयी. जब पैसे देने से इनकार किया गया तो दुकान में ताला लगा दिया गया. बाद में परिवार के भरण-पोषण की मजबूरी के कारण 30 हजार रुपये देकर ताला खुलवाना पड़ा. दुकानदारों का दावा है कि इस तरह से कई अन्य दुकानदारों से भी 10 हजार से 20 हजार रुपये तक की अवैध वसूली की गयी है. पीड़ित दुकानदारों ने जिला प्रशासन और सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. इधर, इस मामले पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शाहबाज राजा ने कहा कि उन्हें भी वरीय अधिकारियों का कॉल प्राप्त हुआ है. यदि कोई नगर पंचायत कर्मी या हाट मलिक का कोई व्यक्ति बिना वैध पर्ची या रसीद के पैसे की मांग करता है तो यह नियमों के विरुद्ध है. ऐसे मामलों में जांच कर विधिवत कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने यह भी बताया कि कई बार हाट मलिक को नगर पंचायत बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन अब तक वे कार्यालय नहीं पहुंचे हैं. हाट मलिक ने बताया कि विकास कुमार हाट का कर्मी है, लेकिन उनके संज्ञान में अब तक इस तरह की कोई शिकायत नहीं आयी है. यदि कोई भी व्यक्ति उनके नाम या उनके कर्मी होने का दावा कर अवैध वसूली करता है, तो उसे पकड़कर रखा जाये. ऐसे व्यक्ति पर वे स्वयं कानूनी कार्रवाई करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >