नयाटोला भंडारतल से गड़ैया सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप

नयाटोला भंडारतल से गड़ैया सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप

बरारी प्रखंड के उत्तरी भंडारतल पंचायत की नयाटोला कालीमंदिर मोड़ से गड़ैया जाने वाली सड़क निर्माण कार्य मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना से संवेदक द्वारा कराया जा रहा है. सड़क निर्माण को लेकर संवेदक विधिवत कार्य नहीं किये जाने कारण कई जगह गांव में विवाद खड़ा है. कई ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक की मनमानी जैसी है कि सड़क निर्माण में टिकाऊपन का कोई हिस्सा नहीं दिखने वाला. ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी की मिली भगत से कार्य में लापरवाही बरती जाने से ग्रामीण की चिंता बढ़ने लगी है. सड़क निर्माण से गांव के लोगों को जो सुविधा मिलेगी. उससे ग्रामीण काफी खुश है. लेकिन कार्य में अनियमितता शुरुआती दौर में दिखने से लोगों ने संवेदक एवं विभाग पर उंगली उठाना शुरू कर दिया है. इन्ही संवेदक का कई सड़क निर्माण बरारी प्रखंड के कई पंचायतों में जारी जिसमें कई बार शिकायत हो चुकी है. ग्रामीण ने बताया कि नयाटोला काली मंदिर मोड़ से गड़ैया की ओर करीब चार माह पूर्व पीसीसी ढलाई कार्य किया गया. उस योजना पर भी कार्य करने का मामला उठाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >