कटिहार के एसडी कॉलेज में नामांकन की सभी बाधाएं हुईं दूर

कटिहार के एसडी कॉलेज में नामांकन की सभी बाधाएं हुईं दूर

– पूर्णिया विवि से अनुमति मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन नामांकन को तत्पर – 21 फरवरी तक नामांकन के लिए अंतिम तिथि निर्धारित कटिहार सीमांचल के वैसे छात्र- छात्राएं जिन्होंने विधि की पढ़ाई को लेकर पिछले कई साल से इंतजार कर रहे थे. इंतजार की घड़ी अंतत: खत्म हो गयी. नामांकन को लेकर अंतिम बाधा भी अब दूर हो गयी. सूर्यदेव विधि महाविद्यालय में नामांकन के लिए पूर्णिया द्वारा 13 फरवरी 26 को अनुमति दे दी गयी. कॉलेज शिक्षकों व कर्मचारियों में खुशी की लहर व्याप्त है. एसडी लॉ कॉलेज में नामांकन की सभी बाधा दूर होने के बाद विधि की पढाई करने के इंतजार में छात्र- छात्राओं में भी हर्ष का माहौल है. एसडी लॉ कॉलेज के प्राचार्य को पीयू कुलसचिव प्रो अखिलेश कुमार ने अनुमति पत्र उपलब्ध कराया है. कॉलेज प्रशासन नामांकन के लिए 21 फरवरी को अंतिम तिथि निर्धारित कर दी है. सूर्यदेव विधि महाविद्यालय के जीवी के सचिव डॉ प्रो बिनोद कुमार ओझा व एसडी लॉ कॉलेज के प्राचार्य सुशील कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से बताया कि विवि द्वारा त्रिवार्षीय एलएलबी डिग्री कोर्स के लिए 60 छात्र प्रति सेक्शन केवल एक सेक्शन, पांच वर्षीय बीए, एलएलबी इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स के लिए 60 छात्र प्रति सेक्शन केवल एक सेक्शन के लिए अनुमति दी गयी है. जारी पत्र में कहा, त्रिवर्षीय एलएलबी डिग्री कोर्स एवं पांच वर्षीय बीए, एलएलबी इंटीग्रेडेट डिग्री कोर्स में नामांकन की अनुमति प्रदान करने के संबंध में एसडी लॉ कॉलेज कटिहार 23वीं विद्वत परिषद, 22वीं अभिषद एवं षष्ठम अधिषद के अनुमोदन के आलोक में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए त्रिवार्षीक एलएलबी डिग्री कोर्स एवं पांच वर्षीय बीए, एलएलबी इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स के संचालन के लिए नामांकन की स्वीकृति कई शर्तो के अधीन प्रदान की गयी है. मुख्य रूप से महाविद्यालय द्वारा बीसीआई को दिये गये एप्रूवल ऑफ एफिलियेशन में उल्लेखित शर्ताे एवं बंधेजाें का अनुपालन करना अनिवार्य होगा. शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पाठयक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया पत्र निर्गत के 21 दिनों के अंदर महाविद्यालय के स्तर पर सम्पन्न कर इसकी सूचना डीएसडब्लयू कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >