अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मांग को किया गया पूरा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मांग को किया गया पूरा

– छात्राें को शुद्ध पेयजल को लेकर मशीन का प्राचार्य ने किया उदघाटन कटिहार. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा केबी झा कॉलेज में कई वर्षों से की जा रही शीतल पेयजल की व्यवस्था को शनिवार को पूरा किया गया. केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह ने शीतल पेयजल मशीन का फीता काटकर उदघाटन किया. अभाविप के विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मांग किया जा रहा था. महाविद्यालय में क्लास करने वाले छात्र-छात्राओं को बाहर से बोतल खरीद कर पानी पीना पड़ता था. कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह ने एबीवीपी की मांग को गंभीरता पूर्वक लेते हुए महाविद्यालय परिसर में शीतल पेयजल की व्यवस्था कराया. आगामी पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा 30 मार्च से होने वाली सेमेस्टर प्रथम सत्र 2025-29 की परीक्षा को देखते हुए शनिवार को महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य के द्वारा नारियल फोड़ कर शीतल पेय जल मशीन का शुभारंभ किया. इस मौके पर प्रो विनय कुमार पांडे, प्रो सतीश मिश्रा, डॉ जितेश कुमार, प्रो हरिओम, कॉलेज के प्रभारी प्रधान सहायक एस हादी अरमान, शशि कपूर, एबीवीपी के विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह, नगर सह मंत्री रवि सिंह, विशाल सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >