ऑटो एसोसिएशन की नयी कमिटी में अध्यक्ष बने अजित

ऑटो एसोसिएशन की नयी कमिटी में अध्यक्ष बने अजित

कटिहार बिहार ऑटो चालक संघ (सीटू) से संबद्ध जिला ऑटो एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन में अगले वर्ष तक संगठन के विधिवत संचालन के लिए नये पदाधिकारियों का चुनाव किया. एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के पद पर फिर से अजीत कुमार राय को चुना गया है. विनोद यादव को उपाध्यक्ष, अशोक सिंह को सचिव अमरेंद्र मल्लिक को उप सचिव के पद पर चुना गया है. एसोसिएशन के महामंत्री की जिम्मेदारी टुनटुन राय को दी गयी है तथा गौतम कुमार घोष को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है. एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्यों में रमेश साह, अब्दुल हाइक, उमेश नट (मिन्नी), रवि यादव, अनारुल, विजय पोद्दार, मदन पासवान, चंदन कुमार, अजय यादव, डेलू अंसारी, मुन्ना कुमार, प्रीतम सिंह, सुमित कुमार साह, बबलू साह, शुक्ला पासवान, मनोज यादव, मंगल साह, कपिल मंडल, चंदन ठाकुर, टुनटुन चौहान, सदानंद शर्मा शामिल है. इस नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मेलन ने सर्वसम्मति से पास करते हुए इनका जोरदार स्वागत किया. बिहार स्टेट ऑटो चालक संघ के महासचिव कामरेड राजकुमार झा ने नयी कमिटी के गठन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए शुभकामना दी एवं अपनी अपेक्षाएं व्यक्त करते हुए कहा कि हमें उम्मीद हीं नहीं पूरा भरोसा है कि यह कमेटी पूरे वर्ष अपने लगन और सूझ बुझ से ऑटो चालकों की समस्याओं के निवारण के लिए प्रयत्नशील रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >