सीमांचल की चारों सीटों पर लड़ेगी एआईएमआईएम : आदिल हसन

एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन ने सोमवार को कटिहार के एक स्थानीय होटल में प्रेस वार्ता कर कटिहार के सांसद, बिहार सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला

कटिहार से रिपोर्ट :

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन ने सोमवार को कटिहार के एक स्थानीय होटल में प्रेस वार्ता कर कटिहार के सांसद, बिहार सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि जनता ने सांसद को क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दे संसद में उठाने के लिए चुना था, लेकिन वे जनसमस्याओं से दूर होकर सिर्फ शादी-विवाह, जन्मदिन और सामाजिक कार्यक्रमों तक सीमित रह गए हैं. सांसद ने न बिहार सरकार से पहल की, न प्रधानमंत्री से मिलकर क्षेत्र की समस्याएं उठाईं. केवल पत्राचार कर रहे हैं. जबकि जनता ठोस कार्रवाई चाहती है. बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नई सरकार बने छह महीने हो गए, लेकिन एक भी बड़ा काम नहीं गिना पाई.

हर साल बाढ़ से परेशान होते हैं लाखों लोग

हर साल बाढ़ आती है, सीमांचल समेत उत्तर बिहार के लाखों लोग त्रस्त हैं, पर स्थायी समाधान नहीं निकला. सरकार के पास आज भी कोई मास्टर प्लान नहीं है. नियमित बिजली भी नहीं मिल रही. बाढ़ के बाद प्रशासन सिर्फ राहत-मुआवजा और फॉर्म भरवाने में उलझ जाता है. केंद्र पर हमला करते हुए बोले कि प्रधानमंत्री ग्रामीण विकास की बात करते हैं, लेकिन किसानों की हालत नहीं सुधरी. बिहार में रोजगार के अवसर नहीं हैं, इसलिए युवा गुजरात, सूरत, अहमदाबाद पलायन कर रहे हैं. भाजपा को वर्षों से समर्थन के बावजूद युवाओं को सम्मानजनक रोजगार नहीं मिला. एआईएमआईएम अब किसी दल की सहयोगी या कुली नहीं बनेगी. सीमांचल की चारों लोकसभा और सभी विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी. कटिहार समेत पूरे सीमांचल में जनाधार बढ़ रहा है.

एनडीए का प्रभावी मुकाबला सिर्फ एआईएमआईएम कर सकती है

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आफताब आलम ने कहा कि एनडीए का प्रभावी मुकाबला सिर्फ एआईएमआईएम कर सकती है. 2025 के विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन बेहतर रहा, आगे विस्तार तेज होगा. पार्टी नेता कंचन दास ने कहा कि एआईएमआईएम को किसी विशेष समुदाय की पार्टी कहना गलत है. पार्टी सभी वर्गों का सम्मान करती है. इस मौके पर आफक़ ऐनुल, जियाउल हक़, मुजफ्फर आलम, तनवीर, शहंशाह, मुनव्वर हुसैन, नवाज शरीफ, नावेद आलम, मौलाना राहत, ब्रह्मदेव राय, अजय राजवंशी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >