अमदाबाद का दाताराम टोला प्राथमिकी विद्यालय बुधवार को नहीं खुला, बच्चे बैरंग लौटे

अमदाबाद का दाताराम टोला प्राथमिकी विद्यालय बुधवार को नहीं खुला, बच्चे बैरंग लौटे

– स्कूली बच्चों व ग्रामीणों ने आक्रोश प्रकट कर कार्रवाई की मांग की अमदाबाद प्रखंड के चौकिया पहाड़पुर पंचायत के वार्ड संख्या दस दाताराम टोला में स्थित प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर गदाई दियारा बुधवार को बंद रहने के कारण स्थानीय ग्रामीणों व बच्चों ने आक्रोश व्यक्त किया है. स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में पठन पाठन की स्थिति काफी दयनीय है. सुचारू रूप से विद्यालय का संचालन नहीं होता है. मेनू के आधार पर मध्यान भोजन नहीं बनता है. विद्यालय में 246 बच्चे नामांकित है. विद्यालय बंद मामले में विजय सिंह, उत्तम चौधरी, मदन चौधरी, अनिल चौधरी, नंदकिशोर सिंह, शिव कुमार सिंह, हरिलाल सिंह, सरली देवी सिमरिया देवी पाली सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को विद्यालय नहीं खुला था. पिछले कई दिनों से विद्यालय बंद रहता है. विद्यालय में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं नियमित रूप से नहीं आते है. बच्चों का पठन-पाठन कार्य भी सुचारू रूप से नहीं होता है. साथ ही बच्चों को दी जाने वाली पौष्टिक आहार मेनू के आधार पर नहीं बनाया जाता है. विद्यालय में नियमित रूप से मध्यान भोजन भी नहीं बनता है. चौकिया पहाड़पुर पंचायत के पूर्व मुखिया कुणाल किशोर सिंह ने बताया कि विद्यालय में बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है. विद्यालय परिसर में गंदगी की अंबार लगी हुई है. यहां तक के बच्चों के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है. विद्यालय का सुचारू रूप से संचालन को लेकर पूर्व में संबंधित पदाधिकारी को शिकायत की गई थी. इसके बावजूद भी इस विद्यालय का स्थिति अत्यंत ही दयनीय है. प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने कहा छुट्टी पर हैं प्रभारी प्रधानाध्यापिका किरण कुमारी के मोबाइल फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि विद्यालय का संचालन नियमित रूप से किया जाता है. उन्होंने बताया कि बुधवार को छुट्टी में हैं. सहायक शिक्षिका को प्रभार दी गयी है. कहते हैं बीइओ इस संदर्भ में प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के मोबाइल फोन पर संपर्क कर उक्त विद्यालय बंद से संबंधित पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि शिक्षक एवं शिक्षिका कॉपी जांच में हैं. जब उनसे पूछा गया कि विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं को कॉपी जांच में लगाया गया है. तब उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापिका को स्कूल में बने रहना है. जब उनसे पूछा गया कि बुधवार को विद्यालय पूर्ण रूप से बंद था. इस पर उन्होंने कहा कि पता कर बात करते हैं. जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >