– समेकित कृषि प्रणाली, समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर कार्य का दिया सुझाव , कटिहार नवीन प्रौद्योगिकी अपनाने से किसानों की दशा बदलेगी. यह बातें कृषि विज्ञान केन्द्र कटिहार के प्रशिक्षण कक्ष में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की आयोजित 16वीं बैठक में निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ आरके सोहाने ने कही. इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ आरके सोहाने बिहार कृषि विवि सबाैर की अध्यक्षता में वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ राजीव सिंह, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रंजीत झा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर की. गत बैठक में दिये गये सुझावों के अनुपालन के संबंध में की गयी कार्रवाई को कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने प्रस्तुत किया. कृषि विज्ञान केंद्र कटिहार द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की उपलब्धियों के संबंध में वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ राजीव सिंह ने प्रस्तुतिकरण दिया. निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ आरके सोहाने ने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा संचालित कार्यक्रमों पर संतोष जाहिर किया. साथ ही उन्होंने किसानों तक उन्नत तकनीकी प्रसार के लिए आईसीटी के ज्यादा से ज्यादा उपयोग पर बल दिया. अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रंजीत झा ने समेकित कृषि प्रणाली, समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर कार्य करने का सुझाव दिया. डीडीएम नाबार्ड अमित कुमार ने एफपीओ के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने का सुझाव दिया. जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक मनीष कुमार सिंह ने वित्तीय साक्षरता व किसान क्रेडिट कार्ड विषय पर जानकारी दी. जिला मत्स्य पदाधिकारी सनत कुमार सिंह ने जिले में मछली पालन की के माध्यम से उद्यमिता विकास की बात कही. आत्मा उप परियोजना निदेशक, शशिकांत झा ने आत्मा व कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वय से जिले के किसानों के उन्नयन की बात कही. सहायक निदेशक रसायन इंद्रजीत मंडल ने मिट्टी जांच व पोषक तत्व प्रबंधन पर कार्य करने की बात कही. इफको के क्षेत्रीय प्रतिनिधि पीयूष कुमार ने नैनो यूरिया व नैनो डीएपी के संबंध में जानकारी दी. कृषक प्रभुनाथ सिंह, कालिदास बनर्जी, पंचलाल मंडल, उदय सिंह, अजय कुमार, बिपिन ओझा, हरिनारायण मंडल, कुमारी प्रीति ने भी अपने विचार व्यक्त किया. बैठक में धन्यवाद ज्ञापन वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ राजीव सिंह ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
