प्रभात इंपैक्ट, समाचार प्रकाशित होते ही हरकत में आया नगर पंचायत प्रशासन

प्रभात इंपैक्ट, समाचार प्रकाशित होते ही हरकत में आया नगर पंचायत प्रशासन

– नगर स्वच्छता पदाधिकारी के निर्देश पर हुई कचरे की सफाई, लोगों ने जताया आभार बारसोई बारसोई नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 स्थित मुख्य बाजार में विष्णु मंदिर एवं जैन मंदिर के बीच पोखर किनारे लगे कचरे के अंबार को लेकर प्रभात खबर में समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आ गया. नगर स्वच्छता पदाधिकारी अरुणिमा पूर्वे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और सफाई कर्मियों को तत्काल कचरा हटाने का निर्देश दिया. निर्देश मिलते ही सफाई कर्मी मौके पर पहुंचे और जमा कचरे की सफाई शुरू कर दी. नगर स्वच्छता पदाधिकारी ने संबंधित कर्मियों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा नहीं होने देने की हिदायत भी दी. ज्ञात हो कि उक्त स्थल पर बाजार का कचरा डंप किए जाने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी थी. कई बार कचरे में आग लगने की घटनाएं भी सामने आ चुकी थी. जिससे आसपास के घनी आबादी वाले इलाके में बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी. प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों में संतोष देखा गया. नगरवासियों ने नगर स्वच्छता पदाधिकारी अरुणिमा पूर्वे के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर उठाया गया यह कदम सराहनीय है और इससे लोगों को बड़ी परेशानी से राहत मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >