बरारी में होली को लेकर प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

बरारी में होली को लेकर प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

– क्षेत्र में भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील बरारी प्रखंड क्षेत्र में आपसी भाईचारा का पावन त्योहार होली को लेकर प्रशासन काफी सख्त है. स्थानीय प्रशासन ने फ्लैग मार्च सोमवार को निकला. बीडीओ धीरेन्द्र कुमार धीरज, सीओ मनीष कुमार, बीपीआरओ राजकुमार सिंह, थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने संयुक्त रूप से दर्जनों अधिकारी व सशस्त्र बलों के साथ फ्लैग मार्च करते हुए डाकबंगला चौराहा, बरारी हाट, संस्थाल टोला, बड़ी भैसदीरा, कुशवाहा टोला, पंचायत भवन टोला नहर टोला लक्ष्मीपुर, लक्ष्मीपुर गांव, बरारी बस्ती, बैसाखा, काढ़ागोला स्टेशन बाजार, बारीनगर, नगर पंचायत सहित क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर लोगों के बीच होली का पावन त्योहार को शांतिपूर्ण मनाने के साथ डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहने, हुड़दंग नहीं मचाने, जबरन किसी को रंग नहीं देने, बाइक तेज रफ्तार से नहीं चलाने, घरों में परिवार संग सकुन से होली का त्योहार मनाने की अपील की. साथ सख्त कार्रवाई के संकेत भी दिये. फ्लैग मार्च में अपर थानध्यक्ष छोटू कुमार, महिला दारोगा प्रियंका कुमारी, खजांची प्रसाद, दिवाकर सरकार, सज्जन कुमार, मृत्युंजय कुमार, अंजली कुमारी, श्रवण कुमार, जयप्रकाश सिंह, आरपी यादव, प्रपुअनि अमन कुमार, आलोक कुमार सहित सशस्त्र बलों के साथ पूरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >