सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आ रहे मरीजों को भ्रमाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आ रहे मरीजों को भ्रमाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

डीएम ने जारी किया आदेश, निरीक्षण दल का किया गया गठन – निरीक्षण कार्य के नियमित अनुश्रवण के लिए जिला स्तर पर किया गया एक नोडल पदाधिकारी नामित कटिहार सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के कैम्पस में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को निजी नसिंग होम में इलाज कराने, जांच कराने तथा दवा के क्रय को निजी स्वास्थ्य संस्थान के व्यक्ति द्वारा गुमराह किये जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी. जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी द्वारा 3 फरवरी 2026 को जारी आदेश पत्र के माध्यम से बताया गया है कि सरकार के सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार पटना के जारी पत्र 122-12, 27 जनवरी 26 के अनुसार विभाग को ऐसी सूचनाएं प्राप्त हो रही है कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के कैम्पस में इलाज के लिए आ रहे मरीजों को निजी नसिंग होम में इलाज कराने, जांच कराने तथा दवा के क्रय के लिए निजी स्वास्थ्य संस्थान के व्यक्ति गुमराह कर रहे हैं. इस प्रकार के व्यक्तियों के विरूद्ध आमजन को सरकारी चिकित्सा सुविधा से वंचित करने एवं सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा पहुंचाने के आरोप में कानूनी कार्रवाई किया जाना तय है. साथ ही इसमें संलिप्त सरकारी कर्मियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध भी कार्रवाई किया जाना अपेक्षित है. इसके निमित्त सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं स्वास्थ्य उपकेन्द्र के निरीक्षण कराये जाने के लिए निरीक्षण दल का गठन करने का निर्देश है. निरीक्षण दल में वरीय उप समर्थ, जिला स्तर के अन्य पदाधिकारी एवं सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारी को सम्मिलित करने का निर्देश है. साथ ही निरीक्षण कार्य के नियमित अनुश्रवण को जिला स्तर पर एक नोडल पदाधिकारी को नामित कर इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश है. इस संदर्भ में निरीक्षण दल का गठन किया गया है. गठित दल को निर्देश है कि सम्बद्ध प्रखंड अंतर्गत सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों का भौतिक जांच एवं निरीक्षण निरंतर रूप से एनेक्सर वन सदर अस्पताल, जिला अस्पताल के लिए एवं एनेक्सर टू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए निर्धारित मापदंड के अनुसार 15 दिनों में कम से कम एक बार भौतिक जांच करना सुनिश्चित करेंगे. जांच के क्रम में सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के कैम्पस में इलाज को आ रहे मरीजों को निजी नर्सिंग होम में इलाज कराने, जांच कराने तथा दवा के क्रम के लिए गुमराह कर रहे व्यक्तियों एवं इसमें संलिप्त सरकारी कर्मियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध आमजन को सरकारी चिकित्सा सुविधा से वंचित करने एवं सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा पहुंचाने के आरोप में विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे एवं जांच के बाद कृत कार्रवाई का प्रतिवेदन स्पष्ट मंतव्य सहित उपलब्ध करायेंगे. निरीक्षण कार्य के लिए नियमित अनुश्रवण के लिए जिला स्तर पर बनाये गये नोडल उक्त निरीक्षण कार्य के नियमित अनुश्रवण के लिए जिला स्तर पर नोडल पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार, अपर समाहर्ता कटिहार को नामित किया गया है. नोडल पदाधिकारी का दायित्व होगा कि वे निरीक्षण प्रतिवेदनों पर समीक्षा करेंगे एवं स्वास्थ्य विभागीय निर्देशों के आलोक में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कर एक्शन टेकेन प्रतिविदन विभाग या उन्हें उपलब्ध करायेंगे. सिविल सर्जन कटिहार, जांच दल को अपेक्षित मार्गदर्शन, सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करेंगे तथा जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर अपने स्तर से संकलिल कराना सुनिश्चित करेंगे. ताकि संकलित प्रतिवेदन पर कार्रवाई की जा सके. परिचारी प्रवर, पुलिस केन्द्र कटिहार को निर्देश है कि जांच के क्रम में सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण के नामित जांच को एक चार पुलिस बल उपलब्ध करायेंगे. जांच की कार्रवाई एवं निर्धारित तिथि के सम्बंध में गोपनीयता बरतने का भी आदेश दिया है. गठित निरीक्षण दल में इन पदाधिकारियों व चिकित्सा पदाधिकारी को किया गया शामिल सदर अस्पताल कटिहार, पीएचसी कटिहार के लिए पदाधिकारी में अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार प्रद्दुमन सिंह यादव, सम्बद्ध चिकित्सा पदाधिकारियों में डॉ आनंद कुमार, डॉ अमर कुमार देव, अनुमंडल अस्पताल बारसोई के लिए अनुमंडल पदाधिकारी बारसोई राजु कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार, अनुमंडल अस्पताल मनिहारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनिहारी के लिए अनुमंडल पदाधिकारी मनिहारी त्रिलोकीनाथ सिंह, चिकित्सकों में मो इमरान आलम, डॉ जय कुमार वी, पीएचसी अमदाबाद के लिए जिला भू अर्जनपदाधिकारी मो अजमल खुशीद, चिकित्सक डॉ ब्रजेशनंदन सिन्हा, सीएचसी आजमनगर के लिए जिला पंचायत पदाधिकारी योगेन्द्र कुमार, चिकित्सक डॉ पंकज कुमार सिंह, पीएचसी बलरामपुर के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी कटिहार सुशील कुमार, चिकित्सक डॉ मो मोदूद अहमद उस्मानी, पीएचसी बरारी, रेफरल अस्पताल बरारी के लिए उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण कटिहार अनीश कुमार सिन्हा, चिकित्सक डॉ अश्विन कुमार, पीएचसी कदवा, पीएचसी बारसोई के लिए भूमि सुधार उपसमाहर्ता, चिकित्सकों में डॉ कुमार शैलेन्द्र शेखर एवं डॉ विकास कुमार, पीएचसी कुरसेला के लिए निदेशक डीआरडीए कटिहार सुदामा प्रसाद सिंह, चिकित्सक डॉ अमित आर्य, सीएचसी फलका के लिए वरीय उपसमाहर्ता कटिहार शशिभूषण कुमार शशि, चिकित्सक मो मुशरर्फ हुसैन,सीएचसी कोढा के लिए वरीय उपसमाहर्ता कटिहार मेराज जमील, चिकित्सक डॉ अमर लाल, पीएचसी मनसाही के लिए वरीय उपसमाहर्ता अभिषेक रंजन, चिकित्सक डॉ अभिनंदन कुमार, पीएचसी हसनगंज के लिए वरीय उपसमाहर्ता कटिहार नैमिष कुमार, चिकित्सक प्रदीप कुमार, पीएचसी डंडखोरा ,सीएचसी प्राणपुर के लिए वरीय उपसमाहर्ता कटिहार अभिषेक किशोर, चिकित्सकों में डॉ विनय कुमार सिंह, डॉ प्रेमराज एवं पीएचसी समेली के लिए भूमि सुधार उपसमाहर्ता कटिहार शशांक वर्णवाल चिकित्सक डॉ आयुष भारद्वाज को टीम में शामिल किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >