कोलासी पुलिस शिविर में लापरवाही पर कार्रवाई

कोलासी पुलिस शिविर में लापरवाही पर कार्रवाई

– दोषी पदाधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कोढ़ा कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है. एसपी शिखर चौधरी ने कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलासी पुलिस शिविर में कार्यरत पदाधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की गई है. कोलासी पुलिस शिविर में तैनात अनुसंधानकर्ताओं द्वारा विभिन्न कांडों के निष्पादन में शिथिलता एवं लापरवाही बरती जा रही थी. संज्ञान में लेते हुए एसपी ने जांच के आदेश दिए. जांच पुलिस उपाधीक्षक (परि) अब्दुल रहमान से कराई गई. जांच के दौरान यह पाया गया कि संबंधित पदाधिकारी अपने कर्तव्यों के निर्वहन में अपेक्षित तत्परता नहीं दिखा रहे थे. जिसके कारण कई मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब हो रहा था. जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषी पदाधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया. कोलासी कैंप में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (सअनि) विवेकानंद चौधरी सहित संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ विभागीय प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. एसपी ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी और समयबद्ध तरीके से निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >