बैटरी चोरी के आरोप में मार खाये युवक ने एक दर्जन सहयोगियों के साथ घर में घुसकर की मारपीट

पीड़ित परिवार ने आरोपित के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी

कटिहार. नगर थाना क्षेत्र के प्रभात नगर में शनिवार को एक दर्जन से भी अधिक आरोपितों ने एक ही परिवार के दो महिला सहित चार युवकों को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना पश्चात घायल पक्ष थाना पहुंचे. पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभात नगर निवासी टिक्कू साह के ई रिक्शा से रात बैटरी चोरी हो गयी थी. जब टिक्कू बैटरी की खोजबीन की आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाला तो बैटरी चोरी का संदेह रामपुरा निवासी छोटू पड़ गया. इसके बाद टिक्कू ने उसे पकड़कर पूछताछ की. इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की. इसके पश्चात छोटू ने बैटरी चोरी में अपनी संलिप्तता बताया तथा घर से बैटरी लाकर देने की बात कही. टिक्कू सहित उसके परिजनों ने सोचा कि बैटरी तो मिल ही गयी. अब पुलिस में शिकायत नहीं किया. कुछ घंटे बाद छोटू तकरीबन एक दर्जन सहयोगियों के साथ हरवे हथियार के साथ टिक्कू के घर पहुंचा तथा उसके घर में घुसकर घर के सभी सदस्यों पर धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया. इस घटना में टिक्कू के अलावा सूरज साह, धीरज साह, रोहित साह, मंजू देवी घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घटना बाबत पीड़ित पक्ष ने नगर थाना में शिकायत की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >