कुरसेला सड़क पर मोबाईल छिनतई के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपित से पुलिस ने छिनतई कार्य में प्रयुक्त किये गये एक बाइक, मोबाईल फोन को जब्त किया है. गिरफ्तार आरोपित अभिषेक कुमार पिता अखिलेश सिंह ग्राम मुसापुर थाना कोढ़ा का निवासी बताया गया है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
