फलका फलका थाना में शनिवार को हुए बवाल के बाद पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है. घटना को लेकर दर्ज तीन अलग-अलग मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है. आक्रोशित भीड़ द्वारा थाना परिसर में तोड़फोड़, पुलिस बल के साथ मारपीट, राइफल छीनने तथा सड़क जाम करने की घटनाओं को पुलिस ने गंभीरता से लगातार कार्य कर रही है. कांड संख्या 61/26 के अंतर्गत सड़क जाम और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने पहले ही आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. कड़ी में बुधवार को भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित का नाम नजीरुद्दीन पिता नईम साकिन सालेहपुर महेशपुर है. डीएसपी सदर-2 स्वयं पूरे मामले की निगरानी लगातार कर रहे हैं. थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्ती लगातार तेज कर दी है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.
थाना में तोड़फोड़ व सड़क जाम मामले में आरोपित गिरफ्तार
थाना में तोड़फोड़ व सड़क जाम मामले में आरोपित गिरफ्तार
