मनिहारी पुलिस व खनन पदाधिकारी से मारपीट के आरोपित को मनिहारी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिला खनन निरीक्षक मृत्युंजय झा ने प्राथमिकी दर्ज कराया था. अवैध खनन मामले में एक ट्रैक्टर को पकड़ा था. ट्रैक्टर पकड़ने की सूचना पर महियारपुर तेरासी टोला के समीप ग्रामीण उग्र हो गये. खनन विभाग की टीम को घेर लिया. जबरदश्ती ट्रैक्टर को छुड़ाया था. जिला खनन निरीक्षक मृत्युंजय झा ने 9 नामजद व 21 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराया था. छापामारी में मनिहारी थाना कांड संख्या 306/24 के फरार प्राथमिक अभियुक्त मुरारी कुमार सिंह, कुतुबपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. दूसरे मामले मनिहारी थाना कांड संख्या– 331/24 के फरार प्राथमिक अभियुक्त आरिफ, दिलारपुर को गिरफ्तार किया. मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि दोनों आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा. अनि गौतम कुमार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
