कटिहार छात्रों की 75 प्रतिशत उपस्थिति लागू को लेकर गुरूवार को अभाविप के सदस्यों ने केबी झा कॉलेज के प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा है. केबी झा कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ हरेन्द्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंप अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्रांत सिंह, नगर मंत्री राजा यादव, नगर सह मंत्री अमित गुप्ता, नगर सह मंत्री विशाल सिंह समेत अन्य ने मांग किया है कि कई ऐसे शिक्षक हैं. जिनकी नयी नियुक्ति केबी झा कॉलेज में हुई, लेकिन कॉलेज कैम्पस में छात्रों की उपस्थिति नही के बराबर हो रही है. कॉलेज में शिक्षकों को रूक कर छात्रों को पढ़ाने की जरूरत है, इससे छात्रों की संख्या काॅलेज परिसर में बढ़ेगी और उनका पचहतर प्रतिशत उपस्थिति खुद ब खुद बन जायेगा. वैसे शिक्षक जो अपनी उपस्थिति बनाकर कॉलेज परिसर से बाहर जा रहे हैं उन्हें चिन्हित कर उनके विरूद्ध सख्ती कदम उठाने की आवश्यकता है. इससे छात्र अपने-अपने वर्ग में मौजूद रहकर अपना सिलेबस पूरा कर सकेंगे. छात्रहित को ध्यान में रखते हुए कॉलेज प्राचार्य को इस ओर ध्यान देने की जरूरत बताया. मामले में केबी झा कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ हरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि अभाविप की ओर से पचहतर प्रतिशत उपस्थिति लागू करने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है. उपस्थिति बनाकर बाहर जानेवाले शिक्षकों के प्रति सख्त कदम उठाने की बात कही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
