कोढ़ा रौतारा थाना पुलिस ने बुधवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर रूपसपुर गांव में छापेमारी कर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है. जो लंबे समय से फरार चल रहा था. गिरफ्तार आरोपित मोहन ऋषि, पिता दिनेश ऋषि, रूपसपुर, रौतारा निवासी है. रौतारा थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि मोहन ऋषि के खिलाफ पूर्व में एक मामला दर्ज किया गया था. जिसके संबंध में न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था. बावजूद इसके वह लगातार पुलिस की पकड़ से बचता रहा. उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत कोर्ट में प्रस्तुत किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
