एनएच-31 समेली विषहरी स्थान के पास पिकअप से कुचल युवक की मौत

एनएच-31 समेली विषहरी स्थान के पास पिकअप से कुचल युवक की मौत

– दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल, आक्रोशितों ने सड़क जाम कर जताया विरोध फोटो 17 कैप्सन- रोते बिलखते परिजन कुरसेला एनएच 31 समेली विषहरी स्थान के समीप शनिवार सुबह पिकअप वाहन से कुचल कर साइकिल सवार युवक की मौत हो गयी. दुर्घटना में एक घायल हो गया. घायल सुमन कुमार (20) समेली निवासी को उपचार के लिए सीएचसी समेली पहुंचाया. सीएचसीमें घायल युवक का उपचार बाद सघन चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. पिकअप से कुचले जाने से घायल युवक का पाव हाथ बुरी तरह फैक्चर हो गया था. घायल युवक की गम्भीर स्थिति बनी हुई थी. मृतक सुजीत कुमार यादव (25) पिता विलास यादव पगलाबाड़ी मनिहारी का निवासी था. सड़क हादसे में युवक के मौत बाद मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रख कर मार्ग का आवागमन ठप कर दिया. नेशनल हाइवे 31 का आवागमन ठप होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारे लग गयी. कुरसेला थाना पुलिस के पदाधिकारी दल बल घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण करने में जुट गये. समेली सीओ प्रियरंजन कुमार व पुलिस पदाधिकारियों ने परिजनों को भरोसा देकर मार्ग का जाम तोड़वाया. थाना पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टर्माटम में कटिहार भेज दिया. पुलिस ने दुर्घटना करने वाले पिकअप वाहन को जब्त कर इसके चालक खलासी को गिरफ्तार कर लिया. घटना को लेकर आसपास गांव के ग्रामीणो की भीड़ जुट गयी थी. मृतक के परिजन महिला सड़क पर रखे शव से लिपट कर विलाप कर रही थी. महिलाओं के क्रंदन रुदन से माहौल गमगीन हो गया था. मृतक के परिजन बेहद आक्रोशित था. मौसी के घर आया था युवक मनिहारी पगलाबाड़ी गांव से युवक बीस दिन पूर्व मौसा अजय यादव के घर मुरादपुर पंचायत के समेली वार्ड नम्बर 19 आया हुआ था. दुर्भागवश शनिवार को युवक साइकिल से कुरसेला से लौट रहा था. साइकिल के पीछे समेली का युवक सुमन कुमार बैठा हुआ था. विपरित दिशा से तेज गति से गुजर रहे पिकअप वाहन ने साइकिल सवार को कुचल दिया. पिकअप से कुचलने से साइकिल सहित युवक घसीटा चला गया. युवक का साइकिल पिकअप के अगले चक्के में फंस गया. युवक की. मौके पर मौत हो गयी. साइकिल सवार दूसरा युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. अगला चक्का के भाग में साइकिल के फंसने के फंसने से पिकअप भागने में सफल नहीं हो सका. मृत युवक की मौसी बेबी कुमारी ने बताया कि युवक का शीघ्र विवाह होने वाला था. पुलिस ने मृत युवक के परिवार को घटना का जानकारी दिया. मार्ग पर लगी रही वाहनों की कतारें घटना के बाद सड़क जाम से एनएच 31 मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारे लगी रही. जाम में माल वाहक ट्रक यात्री बस लगजरी वाहन एम्बुलेंस फंसा रहा. जानकारी अनुसार कुरसेला से लेकर डुम्मर तक वाहनों की लम्बी कतारे लग गयी. सड़क जाम के बीच से दो पहिया वाहन बाइक को आगे बढ़ना मुश्किल बना रहा. कुरसेला चौक से यात्री और लगजरी वाहन एसएच 77 मार्ग से डुम्मर की तरफ गुजरते पाये गये. जाम में फंसे यात्री वाहनों पर सवार यात्रियों को परेशान देखा गया. एंम्बुलेंस वाले सड़क पर जाम टूटने के इंतजार करते पाया गया. मार्ग का जाम टुटने के बाद सड़क पर आवागमन की स्थिति लगभग एक घंटा तक बाधित देखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >