कटिहार श्री यज्ञशाला समिति मानस मंडल के द्वारा 72 घंटे का हरिनाम संकीर्तन के समापन के साथ साथ स्थापित राधा कृष्ण की प्रतिमा का विसर्जन व रामनवमी के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा शनिवार को यज्ञशाला परिसर से निकाला गया. यह शोभा यात्रा जो शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए यज्ञशाला में संपन्न हुआ. इस दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था. इस जुलूस में भगवान राम व हनुमान का पताका लेकर पुरूष के साथ साथ महिला श्रद्धालुओं ने जय श्री राम जय हनुमान का नारा लगाते हुए शहर का भ्रमण किया. शिवमंदिर चौक, दौलतराम चौक, पानी टंकी चौक ऋषि भवन रोड होते हुए शोभा यात्रा शिवमंदिर चौक् पहुंची. तदोपरांत प्रतिमा विसर्जन को लेकर कारी कोसी घाट पहुंची. जहां श्री राधे कृष्ण जी की प्रतिमा प्रवाहित किया गया. मानस समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश महतो के दिशा निर्देश् पर शांतिपूर्ण माहौल में यह शोभा यात्रा व विसर्जन जुलूस संपन्न हुआ. इस मौके पर मानस समिति के अशोक महासेठ, शंभू अ्ग्रवाल, भोला साह, राजेश महासेठ, रामजी सह, जिम्मी प्रकाश, मनीष मंडल, अमर झा, सहित नीतीश कुमार, पंकज सिंह, प्रकाश कुमार, रौनक कुमार, सन्नी कुमार, विवेक झा, नगेंद्र कुमार सहित अन्य सदस्य व श्रद्धालु उपस्थित थे. शोभा यात्रा को लेकर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार के निर्देश पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम था. बिहार पुलिस के जवान के साथ साथ बीएसएपी के जवान इस शोभा यात्रा में साथ साथ चल रहे थे तथा दूसरी ओर एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर सभी मुख्य चौक चौराहों पर पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात थे.
राधा कृष्ण की मूति विसर्जन के साथ रामनवमी को निकाला शोभायात्रा
राधा कृष्ण की मूति विसर्जन के साथ रामनवमी को निकाला शोभायात्रा
