प्रवासी मजदूर की रेल हादसे में मौत, गर्भवती पत्नी सहित परिजनों में कोहराम

प्रवासी मजदूर की रेल हादसे में मौत, गर्भवती पत्नी सहित परिजनों में कोहराम

– रेल प्रशासन से मुआवजे की मांग आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के जोकड़ पंचायत निवासी राजकुमार ऋषि के एकलौता पुत्र 25 वर्षीय रोहित कुमार ऋषि का उत्तर प्रदेश में हुई मौत से परिजनों में सन्नाटा पसरा हुआ है. रोज़गार की तलाश में बाहर गये रोहित की उत्तर प्रदेश में रेल हादसे में मौत हो गयी. हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं. मामला आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के जोकर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर तीन निवासी राजकुमार ऋषि के 25 वर्षीय एकलौते पुत्र रोहित कुमार ऋषि की रेल दुर्घटना में मौत हो गयी. रोहित पिछले कई महीनों से उत्तर प्रदेश के ताजपुर डेहमा रेलवे स्टेशन के समीप मजदूरी कर रहा था. रेलवे में शीलपट अदला-बदली का कार्य चल रहा है. जहां वह ठेकेदार के माध्यम से काम कर रहा था. काम समाप्त कर जब रोहित अपने आवासीय कैंप लौट रहा था. उसी दौरान वह रेल दुर्घटना का शिकार हो गया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही रोहित का शव गांव पहुंचा पूरे इलाके में कोहराम मच गया. मृतक की शादी महज 18 महीने पूर्व हुई थी वह अपनी सात महीने की गर्भवती पत्नी गुंजा कुमारी एवं बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ कर चला गया. गर्भवती पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पंचायत के मुखिया तनवीर आलम सहित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने भी रेल प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >