रामनवमी पूजा को ले कर फलका में बैठक आयोजित मुन्ना साह बने अध्यक्ष

रामनवमी पूजा को ले कर फलका में बैठक आयोजित मुन्ना साह बने अध्यक्ष

फलका रामनवमी पूजा को ले कर बुधवार को नव युवा संघ एवं फलका ग्रामवासी ने फलका ठाकुरबाड़ी मंदिर के प्रांगण में एक बैठक आयोजित किया. जिसकी अध्यक्षता ठाकुर बाड़ी मंदिर के अध्यक्ष किशोर झा ने किया. बैठक में सर्व सम्मति से मुन्ना साह को अध्यक्ष बनाया गया. वही उपाध्यक्ष आशीष चौधरी, कोषाध्यक्ष अंकित कुमार एवम् कुंदन काजू को बनाया गया जबकि सचिव के रूप में राहुल चौधरी एवम् उपसचिव अंकित को चयनित किया गया. कमिटी के अध्यक्ष ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी काफी हर्षोल्लास के साथ रामनवमी पूजा का आयोजन किया जायेगा.रामनवमी पूजा का शुभारंभ 30 मार्च से पहली पूजा के रूप में होगा. प्रतिमा विसर्जन 9 अप्रैल दिन रविवार को किया जायेगा. अध्यक्ष मुन्ना साह ने आगे बताया कि मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले ,ब्रेक डांस, मिक्की माउस आदि आयेंगे,एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा. इस अवसर सभी ठाकुर बड़ी मंदिर के सदस्य मेला कमिटी के सदस्य एवं दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >