प्रेम-प्रसंग मामले की पंचायत में सुलह करने बुलाया, पति-पत्नी को मारी गोली, गंभीर

प्रेम-प्रसंग मामले की पंचायत में सुलह करने बुलाया, पति-पत्नी को मारी गोली, गंभीर

– घायल पति-पत्नी का पूर्णिया के एक अस्पताल में चल रहा है इलाज कदवा कदवा थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे अपराधियों ने बाइक सवार पति-पत्नी को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. दोनों को इलाज के लिए पूर्णिया में भर्ती कराया गया है.घटना को महम्मदपुर पंचायत की संझेली घुघरी पुल के पास पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने अंजाम दिया. पति-पत्नी को प्रेम-प्रसंग मामले में बैठायी गयी पंचायत में सेटलमेंट के लिए बुलाया गया था. घटना में पति को जांघ में व पत्नी को बाह में एक-एक गोली लगी है. अपराधियों की इस अंधाधुंध पांच राउंड फायरिंग में महम्मदपुर पंचायत की संझेली गांव निवासी 30 वर्षीय बड़कू शर्मा एवं उनकी 26 वर्षीय पत्नी काजल देवी घायल हुए हैं. दोनों को गोली मारकर अपराधारी फरार हो गया. घटना की जानकारी घायल बड़कू शर्मा ने ग्रामीणों को खुद फोन से दी. इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना कदवा पुलिस को दी. सूचना पर थानाध्यक्ष विजय प्रकाश, एसआई रूपेश कुमार, एसआई रंजिता कुमारी सहित दो दर्जन पुलिस बल स्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गये. पुलिस व ग्रामीणों की सहयोग से घायल पति-पत्नी को पीएचसी दुर्गागंज ले जाया गया. डॉ ज्ञानरंजन ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. पुलिस ने घटना स्थल से पांच खोखा बरामद की. घटना स्थल को चिन्हित कर पुलिस मामले की छानवीन में जुटी हैं. फिलहाल दोनों का इलाज पूर्णिया सदर अस्पताल में चल रहा है. प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है मामला बताया जाता है कि पूर्व में प्रेम-प्रसंग में बड़कू शर्मा की पत्नी व हखरू शर्मा के पुत्र ललित शर्मा फरार हो गये थे. ललित शर्मा ने उसे नेपाल में रखा था. इस मामले को लेकर पीड़ित ने थाना में आवेदन भी दिया था. पुलिस काजल देवी को घर भेज दी थी. इसी मामले में संझेली गांव में एक सप्ताह पूर्व पंचायत बुलाकर, दोनों पति पत्नी के परिजन एवं हखरू शर्मा के पुत्र ललित शर्मा पर भारी मात्रा में जुर्माना लगाया था. बड़कू शर्मा को जान से मारने की धमकी दी भी दी जा रही थी. डर से वह पत्नी को लेकर कटिहार में रह रहा था. मंगलवार को पुनः मामले की पंचायत के लिए कटिहार से बुलाया गया था. दोनों पति-पत्नी कटिहार से पंचायत में शामिल होने जा रहे थे. पंचायत की बात कहकर बुलाया गया, घटना को दिया अंजाम घायल बड़कू शर्मा के पिता परमेश्वर शर्मा एवं भाई छोटेलाल शर्मा ने बताया कि पूर्व में भी मेरी भाभी को हखरू शर्मा के पुत्र ललित शर्मा लेकर फरार हो गया था. उस वक्त दोनों पक्षों को पंचायत में बुलाया गया था जहां मेरे भाई और भाभी के साथ मारपीट भी हुई थी. इस मामले को लेकर जब मेरे भाई ने थाना में केस करने की बात कही तो गांव के लोगों द्वारा फिर से पंचायत में सेटलमेंट करने की बात कही गई और बुधवार को सेटलमेंट के लिए बुलाया था कि उन दोनों पर गोली बरसा दी गयी. भाई ने आशंका जतायी है हखरू शर्मा के पुत्र ललित शर्मा, श्याम शर्मा और महेश शर्मा ने ही इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस पदाधिकारी कर रहे जांच बारसोई डीएसपी अजय कुमार सहित फोरेंसिक टीम के साथ बुधवार को घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि मामले में पुलिस प्रत्येक बिंदुओं पर जांच कर रही है. अपराधी जो भी होगा उसे बख्शा नहीं जायेगा. जल्द से जल्द उसकी गिरफ्तारी कर ली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >