कटिहार ड्रेनेज सिस्टम को लेकर शहर चल रहे कार्य को लेकर सुरक्षा के मानक का बिल्कुल ख्याल नहीं रखा जा रहा है. कार्य स्थल के पास न तो कार्य को लेकर कोई साइन बोर्ड लगाया जा रहा है और न ही ड्रेनेज स्थल के साइट में किसी प्रकार से साइडर का घेराव किया जा रहा है. ऐसे में लोग हर समय रास्ते से गुजरते रहते हैं. बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है. ड्रेनेज सिस्टम को लेकर लगाए गए खड़े लोहे के छड़ हमेशा बड़ी दुर्घटना को आशंका देती रहती है. सबसे बड़ी बात यह है कि दिन में कार्य तो होता है लेकिन रात के समय में भी सुरक्षा की दृष्टिकोण से इसका घेराव नहीं किया जाता है. ऐसे में रात के अंधेरे में आवागमन करने वाले लोग कभी भी बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं. यह तस्वीर शहर के जोशॉप फैक्ट्री चौक की है. जहां कार्य स्थल पर न तो कोई साइन बोर्ड लगाया है और न ही किसी प्रकार की साइडर से इनका घेराव किया है. कोई ठोस बेरिकेटिंग की भी व्यवस्था नहीं की गई है. यदि इस रास्ते से गुजरने वाले कोई वाहन चालक या पैदल चलने वाले लोग किसी कारणवश गिर जाए तो उनकी जान जानी पक्की है. कार्य को अंजाम देने वाले ठेकेदार सुरक्षा मानक को को लेकर एक जरा भी अपनी संवेदना नहीं दिखा रहे. ऐसे में आमजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. लोगों का कहना है कि यदि सड़क पर कार्य चल रहा है तो सुरक्षा मानकों का पूरा ख्याल रखना बेहद जरूरी है. यदि कोई दुर्घटना घट जाती है तो इसकी जवाब देही आखिरकार किसकी होगी. सुरक्षा को लेकर सड़क के दोनों साइड यदि साइन बोर्ड लगे रहेंगे तो लोग इसका ख्याल रखेंगे. लेकिन इस मामले में कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है.
ड्रेनेज निर्माण में लापवाही, कभी भी घट सकती है बड़ी दुर्घटना
ड्रेनेज निर्माण में लापवाही, कभी भी घट सकती है बड़ी दुर्घटना
