कुरसेला. प्रखंड क्षेत्र के मधेली ग्राम में चैती नवरात्रा पर गुरुवार को बुढ़ी माता पुजा का आयोजन किया गया. पुजा आयोजन का शुभारम्भ कलश शोभा यात्रा से शुरु हुआ.कलश शोभा यात्रा में 251 कुआंरी कन्याओ ने भाग लिया. शोभायात्रा पंचायत के मुखिया सुप्रिया जायसवाल मुखिया प्रतिनिधि शंकर चौधरी के नेतृत्व मे पुजा स्थल मधेली महंथ स्थान से प्रारम्भ होकर गांव का परिभम्रण करते हुये गंगा तट बारह नम्बर ठोकर पर पहुंची.कलश शोभा यात्रा में बुढ़ी माता का जयकारा गुंजता रहा. गंगा तट पर वैदिक मंत्रोचार से कलश पात्र मे जल भर कलश शोभा यात्रा का जत्था मस्जिद गली, डाकघर, हनुमान मंदिर से गुजरते हुये पुजा स्थल पर पहुंची. पुजा स्थल पर कलश शोभा यात्रा में भाग लेने वाले श्रद्वालूओ के बीच शरबत पेय के साथ महाप्रसाद का वितरण किया गया. तत्पश्चात बुढ़ी माता पुजा का विधिवत धार्मिक आयोजन प्रारम्भ हुआ.माता के जयकारा से आस पास का वातावरण भक्ति भाव से सराबोर हो उठा. बुढ़ी माता पुजा के कलश शोभा यात्रा मे जिप सदस्य उमेश यादव, मुखिया ललन राम, गजेन्द्र रजक, नीलू मोनू आदि ने भागीदारी निभाया.
मधेली में बुढ़ी माता पूजा पर निकली कलश शोभायात्रा
मधेली में बुढ़ी माता पूजा पर निकली कलश शोभायात्रा
