प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र केवाला पंचायत अंतर्गत रामचंद्र पुर गांव में अखंड हरी नाम संकीर्तन महा विष्णु यज्ञ को लेकर 501 कुवांरी कन्याओं का बाजे गाजे के साथ शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. यह कलश यात्रा केवाला पंचायत अंतर्गत रामचंद्रपुर गांव में अखंड हरी नाम संकीर्तन महा विष्णु यज्ञ की ओर से निकाली गयी. कमेटी के अध्यक्ष विद्यानंद यादव एवं सचिव पांडव यादव सहित कमेटी के सभी सदस्यों ने बताया कि अखंड हरी नाम संकीर्तन महा विष्णु यज्ञ को लेकर 501 कुवांरी कन्याओं की बाजा गज के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई थी, जो रामचंद्रपुर गांव का परिभ्रमण कराया गया. इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु महिला एवं पुरुष मौजूद थे.
हरीनाम संकीर्तन को लेकर निकाली कलश शोभायात्रा
हरीनाम संकीर्तन को लेकर निकाली कलश शोभायात्रा
