51 तीर्थयात्रियों का जत्था खांटू श्याम दर्शन को रवाना

51 तीर्थयात्रियों का जत्था खांटू श्याम दर्शन को रवाना

बरारी प्रखंड क्षेत्र के काढ़ागोला से श्याम भक्त का जत्था बुधवार की सुबह इंटरसिटी ट्रेन से रवाना हुआ. श्याम भक्त श्रद्धालु राजेश चौधरी, अंकित अग्रवाल, राजीव चौधरी, मनीष अग्रवाल, मणि यादव, बंटी यादव, आदित्य अग्रवाल, बिट्टू चौधरी, ऋषभ अग्रवाल, सौरव चौधरी, राजीव चौधरी सहित 51 श्रद्धालुओं का जत्था सुबह काढागोला स्टेशन से कटिहार पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस से लोगों ने रवाना किया. श्याम भक्त अंकित अग्रवाल ने ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी काढागोला गुरुबाजार से भारी जत्था खांटू श्याम के दर्शन करने राजस्थान के लिए पटना से ट्रेन पकड़कर जायेंगे. भक्ति भाव के साथ दर्शन एवं आराधना कर कष्ट निवारण की दुआ करेंगे. समाज में सुख समृद्धि हो कामना करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >