रामनवमी पर निकला शहर में भव्य शोभायात्रा जुलूस कटिहार जय श्री राम नारे के साथ रामनवमी के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा जुलूस शहर में निकाला गया. यह जुलूस एलडब्ल्यूसी मैदान से निकल कर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए डीएस कॉलेज मैदान में पहुंच कर समाप्त हुई. विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के द्वारा इस शोभायात्रा जुलूस में जय श्री राम के नारे लगते रहे.जय श्रीराम के नारे से पूरा शहर गूंजता रहा. हाथों में भगवान श्रीराम व हनुमान का झंडा लिये सर पर भगवा पगड़ी बांधे लोग जुलूस में चल रहे थे. हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुलूस में भाग लिया. सभी श्रद्धालु हाथों में झंडा लिये माथे पर टीका लगाये जय श्री राम के नारे के साथ आगे बढ़ रहे थे. ढोल नगाड़ों साउंड के धुन पर श्रद्धालु झूमते नाचते जुलूस में चल रहे थे. राम नवमी के अवसर पर निकाली शोभायात्रा जुलूस में भारी संख्या में राम प्रेमियों ने भाग लिया. शोभायात्रा जुलूस शहर के एल डब्ल्यू सी मैदान से निकलकर शिव मंदिर चौक, दौलत राम चौक, पानी टंकी चौक, एमजी रोड, शहीद चौक, बाटा चोक होते हुए न्यू मार्केट होते हुए हरदयाल चौक, दुर्गा स्थान चौक, कल्याण चौक, महमूद चौक होते हुए डीएस कॉलेज पहुंची. जहां शोभायात्रा जुलूस का समापन हुआ. जुलूस में शरीक होने के लिए शहर से लेकर गांव से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु एलडब्ल्यूसी मैदान में जुटे थे. क्या बच्चे क्या महिला क्या बूढ़े सभी जुलूस में उत्साह के साथ अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. इस वर्ष शोभायात्रा जुलूस में आदिशक्ति महिलाओं की भारी भीड़ रही. विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के साथ दुर्गा वाहिनी युवतियां भी माथे पर भगवा पगड़ी बांधे तिलक लगाए हुए शोभायात्रा का हिस्सा बने हुए थे. ग्रुप में कोई पैदल तो कोई मोटरसाइकिल से जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे. विभिन्न मोहल्लों से टुकड़ियों में श्रद्धालु एलडब्ल्यूसी मैदान में एकत्रित हुए और वहां से एक भव्य जुलूस के रूप में निकले. खासकर युवाओं में उत्साह बढ़ा रहा. पूरे शहर में युवाओं ने मोटरसाइकिल पर भगवान श्रीराम का झंडा लगाएं. पूरे दिन घूमते रहे. बड़ी संख्या में जुलूस में मोटरसाइकिल पर युवा जुलूस में सम्मिलित हुए जुलूस में रथ पर सवार भगवान राम सीता लक्ष्मण की भी झांकियां निकाली गयी. जो काफी आकर्षण का केंद्र रहा. रथ पर सवार भगवान राम माता सीता और लक्ष्मण विराजमान थे. अगुवाई श्री हनुमान कर रहे थे जो काफी मनमोहक दृश्य रहा. भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा, शोर्य का प्रतीक शिवाजी महाराज की प्रतिमा, भगवान श्री हनुमान की प्रतिमा पूरे शहर भर में भ्रमण कराया गया. बड़ी गाड़ियों के उपर झांकियां भी प्रस्तुत की गई. जो देखते बन रही थी. रथ पर सवार माता सीता व भगवान राम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल आये. हर छत पर जुलूस को देखने के लिए भारी भीड़ जमा रही. पूरा शहर जय श्री राम के जयघोष से गूंजता रहा. शोभा यात्रा में सेवा और समर्पण की दिखी झलक ——————– शोभायात्रा में रक्तदान शिविर व आरएसएस शताब्दी पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र रही. विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा शहर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में इस बार सेवा और समर्पण अनूठी झलक भी देखने को मिली. यात्रा के दौरान विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर आरएसएस झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. सेवा भाव से प्रेरित कार्यकर्ताओं ने इस झाकी से रक्तदान के लिए जागरूक किया गया. वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य झांकियां भी प्रस्तुत की गईं. इन झांकियों के माध्यम से संघ के इतिहास, कार्यशैली और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान को दर्शाया गया. शोभा यात्रा में शामिल इन दोनों थीम रक्तदान शिविर और आरएसएस शताब्दी—ने लोगों के बीच सेवा और समर्पण का संदेश दिया. जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के लिए कही खिचड़ी तो कही पेयजल और शरबत की भी रही व्यवस्था ———————- शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर सामाजिक लोगों के द्वारा शोभायात्रा जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के लिए कही खिचड़ी, पेयजल और शरबत की व्यवस्था की गई थी. जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं ने शरबत पीकर अपनी थकान मिटाते रहे और आगे बढ़ते रहें. शहर के अरगरा चौक, शिव मंदिर चौक, दौलत राम चौक, पानी टंकी चौक, एमजी रोड, न्यू मार्केट आदि स्थानों पर पेयजल और शरबत की व्यवस्था की गई थी. शहर के शहीद चौक पर मुस्लिम युवाओं के द्वारा अपने हिंदू भाई की सेवा के लिए शरबत और पेयजल की व्यवस्था की गई थी. कटिहार युवा फाउंडेशन के तहत मुस्लिम युवाओं ने स्टॉल लगाकर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को सेवा दिए. मौके पर युवा फाउंडेशन के अध्यक्ष फैयाज रहमानी, सचिव सिंदबाद हुसैन, ने कहा की यह देश सभी धर्मों का है, और हम सभी को मिल-जुलकर एक-दूसरे के पर्व-त्योहार में सहयोग करना चाहिए, कहा कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे अवसर पर सेवा करना ही सच्ची इबादत है. ———————- रामनवमी पर निकाला गया भव्य शोभायात्रा फोटो कैप्शन _ शोभायात्रा में शामिल राम भक्त प्रतिनिधि, आजमनगर रामनवमी के मौके पर आजमनगर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं के बैनर तले एक भव्य शोभायात्रा निकाला गया. इस शोभा यात्रा में शामिल हुई प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक निशा सिंह सद्भावना मैदान से निकला शोभायात्रा आजमनगर बाजार, केसरी चौक, पोद्दार टोली, प्रभात चौक, बृहस्पति गुदरी बाजार, मस्जिद चौक, पालटोली, ब्लॉक रोड आलमपुर होते हुए दक्षिण टोला दारोगा बगीचा होते हुए पुणः सद्भावना मैदान में आकर समाप्त हो गए. इस शोभायात्रा में प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी पंचायतों के राम भक्त शामिल हुए. राम भक्तों द्वारा रामधून में थिरकते नजर आए प्रशासनिक सुस्त दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच शोभा यात्रा का समापन हो गया. शोभा यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर बारसोई अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार, अंचल निरीक्षक बारसोई तरुण कुमार, आजमनगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ,प्रखंड विकास पदाधिकारी सरोज कुमार,एसआई ओम प्रकाश कुमार, नित्यानंद कुमार,आर्यन कुमार एवं राम नारायण आदि सहित दर्जनों अधिकारी दल बल के साथ शोभायात्रा के साथ नजर आए शोभा यात्रा कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. शोभा यात्रा कमेंटी के सदस्यों ने जानकारी देते हुए कहा कि हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें सभी लोगों का भरपूर सहयोग मिला. ———————-
रामनवमी पर निकला शहर में भव्य शोभायात्रा जुलूस
रामनवमी पर निकला शहर में भव्य शोभायात्रा जुलूस
