चैत्र नवरात्र को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

चैत्र नवरात्र को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

अमदाबाद नगर पंचायत अमदाबाद वार्ड नंबर नौ छोटा रघुनाथपुर गांव स्थित चैती दुर्गा मंदिर से चैत्र नवरात्र को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. कलश शोभा यात्रा में 551 कन्या एवं श्रद्धालु महिलाओं ने भाग लिया. मुख्य पार्षद बबलू मंडल, वार्ड पार्षद चंद्रदीप पासवान एवं पुजारी संजय मिश्रा ने ध्वज दिखाकर कलश शोभायात्रा का रवाना किया. कलश शोभा यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर रानी बागान, छोटा रघुनाथपुर, जलेबी टोला होते हुए हरदेव टोला स्थित गंगा घाट से कलश में जल भरकर पुनः मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित की गयी. मौके मुख्य पार्षद बबलू मंडल ने सभी कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं से गहरे पानी में नहीं जाने एवं शांतिपूर्ण तरीके से कलश में जल भरकर पुनः मंदिर परिसर तक पहुंचने की अपील की. वार्ड पार्षद चंद्रदीप पासवान ने कहा कि प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा को लेकर मंदिर परिसर से कलश शोभायात्रा निकाली गयी. 551 कन्या एवं श्रद्धालु महिलाओं ने भाग लिया. नौ दिनों तक मां दुर्गा की अलग-अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है. दिवाकर सिंह, प्रेमलाल पासवान, जयराम कुमार, आनंद कुमार, बंटी कुमार, धीरेन पासवान, रामसेवक पासवान, रामचंद्र पासवान, गौरव सिंह विधि व्यवस्था में जुटे हुए थे. उधर बाखरगंज स्थित चैती दुर्गा मंदिर से कलश शोभायात्रा निकाली गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >