मनिहारी कांग्रेस के स्टार प्रचारक सह राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी रविवार को मनिहारी के कालीगंज मैदान पहुंचे. कटिहार सांसद तारिक अनवर भी मंच पर उपस्थित थे. मनिहारी के कालीगंज मैदान में महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी मनोहर प्रसाद सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा की. कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने की अपील किया. राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बन रही है. मनिहारी से मनोहर प्रसाद सिंह को विजयी बनाईए. मनिहारी से तीन बार लगातार विधायक रहने के बाद भी सरल स्वभाव के है. सांसद तारिक अनवर ने महागठबंधन प्रत्याशी को वोट देने की अपील किया. मनिहारी कांग्रेस प्रत्याशी मनोहर प्रसाद सिंह ने कहा कि कटाव और पुनर्वास का मुख्य समस्या है. मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में कटाव पीड़ित अधिक हैं. कुछ लोगों को जमीन का पर्चा मिला है. मैंने विधानसभा में कटाव पीड़ितों को 20 लाख रुपये जमीन के लिए देने का प्रस्ताव दिया था जो विचाराधीन है. कहा कि सभी कटाव पीड़ितों को पुनर्वास के लिए भूमि मिले. इसकी प्राथमिकता आगे रहेगी. जो भी मनिहारी में समस्या है. सभी का समाधान होगा. मनिहारी विधानसभा के तीनों प्रखंड मनिहारी, अमदाबाद व मनसाही में विकास हुआ है. आगे भी होगा. कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव, पूर्व जिला पार्षद मुस्लिम, गोपाल कृष्ण यादव, अब्दुल मन्नान, प्रदीप सिंह, रविकांत यादव, चिन्मय अतीत सिंह, नीमा पूर्व मुखिया जाकिर अंसारी, तोफेज, सरोज यादव, शोहराब, रजी इमाम, अकील अंसारी, प्रदीप चौधरी, जफर आलम, बौलिया मुखिया जर्जिस आलम, उस्मान, मनोज यादव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
