महादेवपुर से निकाली गई शोभा यात्रा, पांच किलोमीटर का श्रद्धालुओं ने किया भ्रमण

महादेवपुर से निकाली गई शोभा यात्रा, पांच किलोमीटर का श्रद्धालुओं ने किया भ्रमण

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी लालगंज पंचायत अंतर्गत महादेवपुर गांव में रामनवमी पर्व में प्राणपुर प्रखंड प्रमुख अमित साह ने फीता काटा. इसके पश्चात शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में मौजूद श्रद्धालु जय श्री राम का नारा देते हुए शोभायात्रा अपने गंतव्य की ओर निकली. यह शोभायात्रा पहले महादेवपुर से निकलकर लाभा,जोडंगा,काबिल पुर, रोशना, भरतकोल सहित दर्जनों गांव होते हुए केशोपुर पहुंची. 5 घण्टे चले इस शोभायात्रा में सैकड़ों राम भक्तों ने अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया. शोभायात्रा के दौरान प्रमुख ने अपने बयान में कहा कि महादेवपुर निवासी रतन पाण्डे एवं उनके मित्रों के प्रयास से लगभग 4 वर्षों से रामनवमी में शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है. दक्षिण लालगंज के मुखिया जुलुम सिंह, प्राणपुर बजरंग दल के संयोजक रतन पाण्डेय, चन्दन भगत, शिसेन सिंह, कमल सिंह, शंकर चौधरी, मंटू सिंह, संजय सिंह, प्रमोद अग्रवाल, सुमन शुक्ला , चंदन साह, मनीष साह एवं किशोर सिंह सहित सैकड़ों रामभक्त मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >