मालदा के चांचल से अपहृत दो बच्चे मिले

कटिहार आरपीएफ ने बच्चे को जीआरपी को सौंपा जीआरपी ने सीडब्ल्यूसी को किया सुपूर्द पश्चिम बंगाल के चांचल थाना के मालतीपुर के आम बगीचे से दो बच्चे का नशा सुंघा कर किया गया था अपहरण कटिहार : कटिहार रेलवे स्टेशन पर पश्चिम बंगाल के मालदा जिला के मालतीपुर निवासी दो अपहृत बच्चे को कटिहार आरपीएफ […]

कटिहार आरपीएफ ने बच्चे को जीआरपी को सौंपा

जीआरपी ने सीडब्ल्यूसी को किया सुपूर्द
पश्चिम बंगाल के चांचल थाना के मालतीपुर के आम बगीचे से दो बच्चे का नशा सुंघा कर किया गया था अपहरण
कटिहार : कटिहार रेलवे स्टेशन पर पश्चिम बंगाल के मालदा जिला के मालतीपुर निवासी दो अपहृत बच्चे को कटिहार आरपीएफ ने बरामद कर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार कटिहार रेलवे स्टेशन पर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के चांचल थाना क्षेत्र के मालतीपुर निवासी दो बालक को आरपीएफ ने भटकते हुए देखा.
इसके बाद दोनों को कटिहार जीआरपी के सुपुर्द कर दिया. जीआरपी पुलिस ने मामले में बच्चे से पूछताछ कर बाल कल्याण समिति को सौंप दिया. चाइल्ड लाइन में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष ने बच्चे से पूछताछ की तो मामला अपहरण का सामने आया. सीडब्ल्यूसी के पदाधिकारी ने मामले में अविलंब कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चांचल थाना में संपर्क किया तो थाना के पुलिस पदाधिकारी ने उक्त थाना में बरामद दोनों बच्चे के अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी दी.
सीडब्ल्यूसी के पदाधिकारी ने चांचल पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए बरामद बच्चे को पश्चिम बंगाल पुलिस व साथ में आये बच्चे के परिजन के हवाले कर दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मो तनवीर आलम (13) पिता रविकुल इस्लाम शंकर मांझी (12) पिता गौतम मांझी को आरपीएफ ने बीती रात प्लेटफार्म पर भटकते देख उनसे पूछताछ की.
पूछताछ के आधार पर जब दोनों बच्चों के अपहरण की बात सामने आयी तो आरपीएफ ने दोनों बच्चे को कटिहार जीआरपी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया. कटिहार जीआरपी ने मामले को लेकर बच्चे से पूछताछ कर बच्चे को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया. जब बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी ने बच्चे से पूछताछ की तब मामले का खुलासा हुआ कि बच्चे का अपहरण कर उसे बिहार के कटिहार लाया गया था. बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी तीरथ दौलानी ने चांचल थाना से संपर्क कर दोनों बच्चे की बरामदगी की सूचना दी.
आम बगीचे से किया गया था अपहरण
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष तीरथ दौलानी ने कहा कि बच्चों से जब पूछताछ की गयी तो इस बात का खुलासा हुआ कि दोनों बच्चे अपने घर मालतीपुर के समीप एक आम के बगीचे में थे. तभी उसके पीछे से कुछ लोगों ने उन्हें रूमाल सुंघा दिया. जब दोनों बच्चों को होश आया तो एक चार पहिया वाहन में अपने को पाया. दोनों बच्चों होश में आते ही गुपचुप तरीके से गाड़ी से निकल गये तथा कुछ दूर आने पर एक रिक्शा पकड़ कर वह शहरी क्षेत्र में प्रवेश किया और कटिहार रेलवे स्टेशन पहुंचे. बच्चे स्टेशन पर पहुंच कर बंगाल जाने वाली ट्रेन का पता करने में जुट गये. दोनों बच्चे अपने घर बंगाल जाते इस बीच आरपीएफ ने उसे स्टेशन पर भटकते देख पूछताछ कर मामला संदेहास्पद होने के कारण उसे कटिहार जीआरपी को सुपुर्द कर दिया.
चांचल थाना में प्राथमिकी है दर्ज
तीरथ दौलानी ने कहा कि जब इस घटना की पुष्टि के लिए चांचल पुलिस से संपर्क किया गया तो पुलिस अवर निरीक्षक साइमन कृपा ने बताया कि घटना को लेकर अपहृत बच्चे के पिता ने चांचल थाना में अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. चांचल पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गयी है. इधर बच्चे की बरामदगी की सूचना पर चांचल पुलिस अपहृत बच्चे के अभिभावक के साथ बाल कल्याण समिति पहुंची तथा कागजी कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों को अपने साथ चांचल ले गयी. चांचल पुलिस ने कहा कि बच्चे से पूछताछ उपरांत ही घटना की वास्तविकता या फिर अपराधियों की गिरफ्तारी होगी. परिजन भी बच्चों की बरामदगी को लेकर काफी खुश थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >