एएसपी ने अभियान में पकड़े 48 ट्रक, वसूला जा रहा जुर्माना
मनिहारी : एएसपी विशाल शर्मा ने अभियान चलाकर ओवरलोड गिट्टी-पत्थर लदे ट्रकों को पकड़ा था. इन ट्रकों पर खनन विभाग और परिवहन विभाग ने अब तक कुल 7 लाख 53 हजार 950 रुपये जुर्माना लगाया है. ज्ञात हो कि एएसपी विशाल शर्मा ने 48 ट्रकों को पकड़ कर जुर्माना के लिए खनन विभाग और परिवहन […]
मनिहारी : एएसपी विशाल शर्मा ने अभियान चलाकर ओवरलोड गिट्टी-पत्थर लदे ट्रकों को पकड़ा था. इन ट्रकों पर खनन विभाग और परिवहन विभाग ने अब तक कुल 7 लाख 53 हजार 950 रुपये जुर्माना लगाया है. ज्ञात हो कि एएसपी विशाल शर्मा ने 48 ट्रकों को पकड़ कर जुर्माना के लिए खनन विभाग और परिवहन विभाग को सौंपा था.
खनन विभाग ने अभी तक 12 ट्रकों से दो लाख 46 हजार रुपये जुर्माना लिया है. परिवहन विभाग ने अब तक कुल 30 ट्रकों से पांच लाख सात हजार 950 रुपये जुर्माना वसूला है. बाकी ट्रकों पर जुर्माना की कार्रवाई चल रही है. एएसपी ने बताया कि आगे भी कार्रवाई चलेगी. उन्होंने बताया कि मनिहारी में बगैर माइनिंग चालान और ओवरलोड गिट्टी-पत्थर लदे वाहनों पर कार्रवाई की जायेगी.
अवैध जमा गिट्टी-पत्थर जब्त, अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज. एएसपी विशाल शर्मा के निर्देश पर मनिहारी के नवाबगंज इट भट्टा समीप जमा गिट्टी-पत्थर की जांच जिला खनन पदाधिकारी मतीउर रहमान ने की. वहां लगभग बीस से पच्चीस ट्रक गिट्टी-पत्थर जमा था. एएसपी रविवार को वहां पहुंचे थे. जिला खनन पदाधिकारी को जांच के क्रम में किसी ने भी स्टोरेज गिट्टी-पत्थर का कोई लाइसेंस या माइनिंग चालान नहीं दिखाया. जिला खनन पदाधिकारी ने अज्ञात लोगों पर अवैध खनन का मामला मनिहारी थाना में दर्ज कराया है.
कहते हैं एएसपी. एएसपी सह मनिहारी एसडीपीओ विशाल शर्मा ने बताया कि जिला खनन पदाधिकारी ने नवाबगंज इट भट्ठा के समीप जमा गिट्टी-पत्थर जांच के बाद अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि अभी तक कोई सामने नहीं आया है कि गिट्टी-पत्थर उसका है.