अगली जयंती के पहले प्रतिमा को दिया जायेगा भव्य रूप : विधायक
कटिहार : शहर के बाबू वीर कुंवर सिंह इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी. इस अवसर पर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. स्टेडियम के सभागार में सभा आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता पूर्व एमएलसी राजवंशी सिंह ने की. संचालन परिषद के संयोजक विकास सिंह ने किया. इस मौके पर आमंत्रित अतिथि विधायक तारकेश्वर प्रसाद,
एमएलसी अशोक अग्रवाल, मेयर विजय सिंह, पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री डॉ, रामप्रकाश महतो, डीईओ श्रीराम सिंह, जिला परिषद पिंटू सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, लोजपा अध्यक्ष मो जाहिद, रालोसपा अध्यक्ष उमाकांत आनंद, औद्योगिक नियोजक संघ सचिव मो नौशाद को तलवार, पगडी बुके देकर स्वागत किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री प्रसाद ने कहा कि अगले जयंती के पहले प्रतिमा को भव्य रुप दिया जायेगा. विधान पार्षद श्री अग्रवाल ने कहा कि हर संभव मदद किया जायेगा. सौंदर्यकरण में कोई कमी नहीं रहेगी.
पूर्व मंत्री डॉ महतो ने वीर कुंवर सिंह के जीवनी पर प्रकाश डाला. पूर्व एमएलसी राजवंशी सिंह ने अध्यक्षता करते हुए विस्तार से चर्चा की. इस मौके पर रामानंद सिंह, कामेश्वर सिंह, चंदेश्वरी प्रसाद सिंह, उमेश सिंह, पंकज सिंह, अरविंद सिंह, प्रो शिवनारायण सिंह, दयानंद सिंह, विनय सिंह, शंभू सिंह, कुमार गौरव, नीकु सिंह, अभिषेक सिंह, राममूर्ति सिंह, प्रमोद सिंह, चंदन, मनोज सिंह, रंजन सिंह, सोनू सिंह, निरंजन सिंह, सुजीत सिंह, प्रभात सिंह, रतन सिंह, श्याम सिंह, केके सिंह, शेठी सिंह, शैलू सिंह, दिलीप सिंह, पप्पू सिंह, चंचल सिंह, जयंत सिंह, श्याम सिंह, अजीत सिंह, मनोज साह, लाल ठाकुर, विजय सिंह, टाबी सिंह सहित सैकड़ों सदस्यों ने वीर कुंवर के जीवन पर प्रकाश डाला.
