अपहृता बरामद, अपनी मरजी से गयी थी

आजमनगर : थाना क्षेत्र से अपहृत हुई दो बच्चों की मां को आजमनगर पुलिस ने बरामद कर लिया है. पूछताछ में पुलिस को अपहृत महिला ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले थाना क्षेत्र के जलकी पंचायत स्थित शर्मा टोली में हुई थी. पति रोज घर में शराब पीकर आता और उसके साथ मारपीट […]

आजमनगर : थाना क्षेत्र से अपहृत हुई दो बच्चों की मां को आजमनगर पुलिस ने बरामद कर लिया है. पूछताछ में पुलिस को अपहृत महिला ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले थाना क्षेत्र के जलकी पंचायत स्थित शर्मा टोली में हुई थी. पति रोज घर में शराब पीकर आता और उसके साथ मारपीट करता था. इस दौरान मेरी दो बेटी हुई.

पहली बेटी तीन वर्ष, दूसरी बेटी डेढ़ साल की है. मुझे और मेरे बच्चों को भी भरण पोषण भी पति नहीं करता था. एक साल बाद ससुराल के ही एक कृष्ण शर्मा जलकी निवासी से प्यार हो गया. दो माह में उसके साथ भागकर दिल्ली चली गयी. वहां से वापस होकर दोनों ने कटिहार न्ययालय में कोर्ट मैरिज कर लिया. उक्त मामले को लेकर आजमनगर थाने में अपहरण का मामला दर्ज हुआ था. थानाध्यक्ष एसएस दास ने बताया कि महिला को बरामद कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >