नाबालिग की मांग में डाला सिंदूर, पुलिस ने भेजा जेल

कोढ़ा : प्रखंड के पवई पंचायत के जानती टोला में नाबालिग लड़की से गांव के ही नाबालिग युवक ने बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर लड़की की मांग में सिंदूर भर शादी रचा लेने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में नाबालिग लड़की की मां ने कोढ़ा थाना में मामला दर्ज कराया है. नाबालिग […]

कोढ़ा : प्रखंड के पवई पंचायत के जानती टोला में नाबालिग लड़की से गांव के ही नाबालिग युवक ने बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर लड़की की मांग में सिंदूर भर शादी रचा लेने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में नाबालिग लड़की की मां ने कोढ़ा थाना में मामला दर्ज कराया है. नाबालिग की मां ने कोढ़ा थाना को दिये लिखित आवेदन के माध्यम से बताया गया है कि दो दिन पूर्व वह अपने केला खेत में काम कर रही थी. उसी क्रम में दोपहर में गांव के ही एक महिला ने खेत पहुंच कर बताया कि पड़ोस के ही बबलू साह का 20 वर्षीय पुत्र पिंकू कुमार साह उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने घर लेकर चला गया है.

जब पीड़ित महिला आरोपी के घर पहुंचकर उससे अपनी पुत्री के बारे में पूछा तो लड़के ने बताया कि उसने उसकी पुत्री की मांग में सिंदूर भर कर शादी रचा लिया है. अब वह उसकी पत्नी है. अब उसकी पुत्री उसके घर में ही रहेगी. पुत्री को वापस लौटाने से मना करने पर ग्रामीणों के सहयोग से कोढ़ा थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देते हुए इस घटना से अवगत कराते हुए कोढ़ा पुलिस से इंसाफ की गुहार लगायी. इस संदर्भ में कोढ़ा थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि लिखित आवेदन के आधार पर कोढ़ा थाना में कांड संख्या 111/17 के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. साथ ही नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया गया है. लड़की की मेडिकल जांच कराते हुए आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >