आजमनगर. पश्चिम बंगाल सीमा रेखा पर आजमनगर पुलिस के बनाये गये मद्य निषेध चेक पोस्ट बलियापारा से शराब के साथ दारोगा का भाई सहित दो अन्य युवक को आजमनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी आजमनगर शंकर शरण दास ने बताया कि बुधवार की देर शाम बलियापाड़ा चेक पोस्ट पर वाहन जांच करने के क्रम में बंगाल की तरफ से आ रही एक मोटर साइकिल पर सवार तीन युवक पुलिस को देख मोटर साइकिल छोड़ भागने लगा. जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया.
पूछताछ क्रम में उसने अपना नाम महाबीर बीन पिता तारकेशवर बीन एवं दूसरा मनोज कुमार पिता नारायन बीन तीसरा सतानु कुमार नुनिया पिता चौहान नुनिया सभी सालमारी ओपी क्षेत्र के मुकरिया पंचायत निवासी हैं. पुलिस के मुताबिक उनके पास से छह लीटर शराब व एक मोटरसाइकिल बरामद किये गये हैं. जिसके बाद युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तार तीनो युवकों में मनोज बीन पिता नारायण बीन सालमारी ओपी आजमनगर थाना क्षेत्र निवासी के बारे में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उनका भाई सीमांचल के किसी जिले में अवर निरीक्षक के पद पर किसी थाने में तैनात हैं. जो 2009 बैच के हैं. इस बीच आजमनगर पुलिस की इतनी बड़ी कार्रवाई की लोगों ने प्रशंसा की है.
