भागलपुर घुमाने के बहाने पत्नी को राजस्थान में बेच डाला

अपनी बेटी को ढूंढ़ने के लिए दर-दर भटक रहे हैं गोनर मुनि थाना से लेकर एसपी दरबार तक इंसाफ पाने के लिए थक चुके हैं पीड़िता के पिता मां को खोने के बाद दूधमुंहे चार वर्षीय करण का रो-रो कर बुरा हाल पुिलस अधीक्षक के िनर्देश पर मामले में प्राथमिकी दर्ज फलका : जिले के […]

अपनी बेटी को ढूंढ़ने के लिए दर-दर भटक रहे हैं गोनर मुनि

थाना से लेकर एसपी दरबार तक इंसाफ पाने के लिए थक चुके हैं पीड़िता के पिता
मां को खोने के बाद दूधमुंहे चार वर्षीय करण का रो-रो कर
बुरा हाल
पुिलस अधीक्षक के िनर्देश पर मामले में प्राथमिकी दर्ज
फलका : जिले के फलका प्रखंड के बभनी गांव में एक बच्चे की मां को गांव के ही दो बिचौलियों ने बहला-फुसला कर मोटी रकम लेकर राजस्थान के भरतपुर निवासी अधेड़ व्यक्ति के पास बेच दिया. मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित बेटी अपने पिता गोनर मुनी को फोन कर खुद पर हो रहे अत्याचार की कहानी बतायी और दोनों बिचौलियों का भी नाम बताया. बेटी का दुखड़ा सुन कर पिता गोनर मुनी व मां रूपी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है.
उन्होंने सर्व प्रथम सरपंच दिलीप यादव को इस बात की जानकारी दी. जब इंसाफ नहीं मिला तो उन्होंने फलका थाने में गुहार लगायी, लेकिन वहां भी उन्हें ठोकर खानी पड़ी. किसी तरह की कोई मदद नहीं मिल सकी. थक-हार कर कटिहार एसपी के दरबार में हाजिरी देकर अपनी लाडली बेटी को ला देने की गुहार लगायी, लेकिन वहां भी उन्हें इंसाफ नहीं मिला. आखिरकार बेटी की ममता ने राजस्थान बुला लिया.
जब गोनर मुनी अपनी पुत्री से मिलने मोहल्ला कानूगो तहसील बयाना,
जिला भरतपुर राजस्थान पहुंचे, तो बेटी की तकलीफ देख कर पैरों तले जमीन खिसक गयी. ब्रह्मचारी गड़ोस कुमार अग्रवाल ने कहा तुम्हारी बेटी को बेबी देवी व उनका दमाद भीम महतो ने 80 हजार मोटी रकम लेकर बेच दिया है. पहले तुम पैसे लेकर आओ, तब तुम्हारी बेटी जायेगी. वह बैरंग घर लौट आये और अपनी किस्मत को कोसने लगे.
कहते हैं सरपंच
रहटा पंचायत के सरपंच दिलीप यादव बताते हैं कि फलका थाना से मुझे राजस्थान जाने के लिए कहा गया था. लेकिन किसी कार्य के कारण नहीं जा सका. गोनर मुनी की बेटी को लाने के लिए कोशिश की जा रही है.
कहते हैं थानाध्यक्ष
फलका थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी ने बताया की गोनर शर्मा के आवेदन पर कार्रवाई की जा रही है. दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा. अपहृत लड़की को वापस लाया जायेगा. एसपी डॉ िसद्धार्थ मोहन जैन के आदेशानुसार रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी.
पांच वर्ष पूर्व बांध टोला मोरसंडा में हुई थी शीला का शादी 80 हजार रुपये में बेच दी गयी महिला
अंत में मीडियाकर्मियों से रो-रोकर बेटी पर हो रहे अत्याचार की दास्तां सुनायी. उन्होंने कहा मेरी बेटी शीला कुमारी की शादी पांच वर्ष पूर्व बांध टोला मोरसंडा में हुई थी. उसे चार वर्ष का एक बेटा भी है, जिसका नाम करण कुमार है. गांव के ही बेबी देवी व दामाद भीम महतो ने मेरी बेटी को भागलपुर घुमाने के बहाने राजस्थान लेकर चला आया.
वहां 80 हजार रकम लेकर एक अधेड़ के यहां बेच दिया. उन्होंने कहा कि प्रशासन से लेकर समाज तक में झोली फैला बेटी को वापस लाने की गुहार लगा रहा हूं, लेकिन इस बूढ़े बाप पर किसी को दया नहीं आ रही है. जबकि दूधमुंहा बालक करण भी तोतली जुबान से मां को ला देने की लोगों से फरियाद कर रहा है. बूढी मां रूपी देवी की बेटी के आने के इंतजार में आंखें पथरा गयी हैं. बहरहाल इस ट्रैफिकिंग की घटना ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >