ससुराल गये दामाद की बाइक चोरी

कदवा : थाना क्षेत्र की सागरथ पंचायत के खेमपुर ग्राम निवासी सदानंद विश्वास के घर से रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक मोटर साइकिल पैशन प्रो संख्या बीआर 11 क्यू 7223 की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार खेमपुर ग्राम निवासी सदानंद विश्वास के दामाद पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र के पोठिया ग्राम […]

कदवा : थाना क्षेत्र की सागरथ पंचायत के खेमपुर ग्राम निवासी सदानंद विश्वास के घर से रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक मोटर साइकिल पैशन प्रो संख्या बीआर 11 क्यू 7223 की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार खेमपुर ग्राम निवासी सदानंद विश्वास के दामाद पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र के पोठिया ग्राम निवासी धनपत विश्वास गत दिन ससुराल आये थे. उनकी गाड़ी ससुराल से चोरी कर ली गयी. इस बाबत कदवा थाना थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह को आवेदन दे दिया गया है. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >