रेल ठेकेदार विभाष हत्याकांड में कबूली संलिप्तता

कटिहार : नगर थाना में रविवार की शाम आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी ने बताया कि रेल ठेकेदार विभाष सिंह के हत्या में नगर थाना पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों आरोपियों ने हत्या की घटना में अपनी संलिप्तता बतायी है. नगर थाना क्षेत्र के कदमपुर निवासी मो इस्लाम व चंद्रमा चौक निवासी धीरज कुमार को […]

कटिहार : नगर थाना में रविवार की शाम आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी ने बताया कि रेल ठेकेदार विभाष सिंह के हत्या में नगर थाना पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों आरोपियों ने हत्या की घटना में अपनी संलिप्तता बतायी है. नगर थाना क्षेत्र के कदमपुर निवासी मो इस्लाम व चंद्रमा चौक निवासी धीरज कुमार को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज आधार पर बीते शुक्रवार को गिरफ्तार किया था.

पूछताछ के क्रम में दोनों आरोपितों ने घटना में अपनी संलिप्तता बतायी. साथ ही एसपी ने बताया कि गिरफ्तार ने घटना से पूर्व रैकी कर घटना को अंजाम दिया था. एसपी डॉ सिद्धार्थ ने बताया कि विभाष सिंह की हत्या को लेकर उसके पुत्र शक्ति सिंह के बयान पर स्थानीय थाना में पूर्णिया खुश्कीबाग निवासी पंकज सिंह को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था. कटिहार पुलिस ने पंकज सिंह के घर पर छापेमारी की, लेकिन वह अबतक पुलिस गिरफ्त से बाहर है. पुलिस विभाष सिंह हत्याकांड मामले का पटाक्षेप कर लिया गया है. मामले में अब भी कई आरोपियों की गिरफ्तारी होनी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >