फलका(कटिहार) : आधुनिकता के इस दौर में आज भी लोग अंधविश्वास में जी रहे हैं. अज्ञात बीमारी के कारण दो लोगों की मौत के बाद गांव में मानो भूचाल सा आ गया. पहले गांव में बीमारी से निजात पाने के लिए डॉक्टर नहीं बल्कि झाड़-फूंक बाबा को बुलवाया गया. तंत्र-मंत्र की विद्या से गांव को बंधवाया गया. जब गांववासी को संतुष्टि नहीं मिली तो डायन का आरोप लगा एक पति-पत्नी को गांव छोड़ने पर दबंगों ने फरमान जारी कर दिया.
डायन का आरोप लगा पति-पत्नी को पीटा
फलका(कटिहार) : आधुनिकता के इस दौर में आज भी लोग अंधविश्वास में जी रहे हैं. अज्ञात बीमारी के कारण दो लोगों की मौत के बाद गांव में मानो भूचाल सा आ गया. पहले गांव में बीमारी से निजात पाने के लिए डॉक्टर नहीं बल्कि झाड़-फूंक बाबा को बुलवाया गया. तंत्र-मंत्र की विद्या से गांव को […]

फलका के गोविंदपुर महादलित टोला की घटना : मामला फलका थाना क्षेत्र के गोविंदपुर महादलित टोला का है. एक हजार आबादीवाले इस गांव में पिछले दिनों एक बच्चा सहित दुल्हन के अचानक सिर में दर्द हुआ और मौत हो गयी. तभी से गांव वासी दहशत में जीने लगे. स्थानीय लोगों का कहना था कि गांव की कुछ महिलाएं डायन विद्या सीखी हैं. इस कारण घटना घट रही है. फिर होना क्या था गांव में आम पंचायत बैठी. 20 हजार रुपये चंदा इकट्ठा कर पूर्णिया जिले के भवानीपुर से बिरसा बाबा को बुलाने की बात तय हुई. यह बात अगल-बगल के गांव में फैल गयी. बीते गुरुवार को बाबा को बुलाया गया.
डायन का आरोप…
फिर बाबा ने गांव में पूजा-पाठ तथा तंत्र -मंत्र विद्या शुरू किया. मौजूद अगल-बगल गांव वासी बाबा को डायन को नचाने की मांग पर अड़ गये. लेकिन बाबा ने साफ इनकार कर दिया. बाबा ने तंत्र-मंत्र से गांव के चारों कोनों को बांधा फिर दावा किया कि गांव में अब किसी प्रकार की संकट नहीं आयेगी. लोगों के जिद के कारण बाबा को बैरंग लौटना पड़ा. अब जब बाबा की तंत्र-मंत्र की विद्या पर विश्वास नहीं हुआ तो शुक्रवार को एक बार फिर गांव के कुछ दबंगों ने जबरन पीड़ित व्यक्ति गर्भू ऋषि और समुंदरी ऋषि की पत्नी को डायन का आरोप लगा कर न केवल बेरहमी से पिटाई की, बल्कि गांव छोड़ने का फरमान जारी कर दिया. पीड़ित व्यक्ति ने मारपीट करने को लेकर गरजू ऋषि, मंजो देवी, अरुण ऋषि सहित अन्य के खिलाफ कांड दर्ज कराया गया है. मामले में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी ने बताया कि कांड दर्ज कर लिया गया. बहुत जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा.
पति-पत्नी को गांव छोड़ने का फरमान
मामला दर्ज
गांव में अचानक मर रहे थे लोग
बाबा को बुलाकर, तंत्र-मंत्र विद्या से गांव को बंधवाया गया था
अशिक्षा के कारण इस प्रकार की घटना घट रही है. बीमारी का इलाज चिकित्सक ही कर सकते हैं न कि कोई बाबा. लोगों को अंधविश्वास की खायी से निकलना चाहिए.
डॉ पीके सिंह, पीएचसी प्रभारी, फलका