कटिहार : सहायक थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा निवासी श्रवण कुमार के दो वर्षीय पुत्र सौरभ की घर के समीप पांच फीट के गढ्ढे में डूबने से शनिवार को मौत हो गयी. घटना बाबत परिजनों ने किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई से इनकार किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रवण शुक्रवार से अपने पुत्र को तलाश कर रहा था. इस बीच उसने अपने पुत्र को काफी खोजबीन की. लेकिन उसका पुत्र का कोई सुराग नहीं मिला. शनिवार को घर के समीप नालानुमा पांच फीट के गढ्ढे में बच्चे के शव को देखकर कुछ लोगों ने श्रवण को सूचित किया. जब श्रवण गढ्ढे से शव को निकाला तो उसकी पहचान सौरभ के रूप में की. इधर घटना को लेकर मां सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ जा रहा था.
डूबने से दो साल के बच्चे की मौत
कटिहार : सहायक थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा निवासी श्रवण कुमार के दो वर्षीय पुत्र सौरभ की घर के समीप पांच फीट के गढ्ढे में डूबने से शनिवार को मौत हो गयी. घटना बाबत परिजनों ने किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई से इनकार किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रवण शुक्रवार से अपने पुत्र को […]
